एआई में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रम्प ने की घोषणा

निवेश ओपनएआई, सॉफ्टबैंक और ओरेकल द्वारा किया जाएगा 

एआई में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रम्प ने की घोषणा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में 500 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की। यह निवेश ओपनएआई, सॉफ्टबैंक और ओरेकल द्वारा किया जाएगा।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में 500 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की। यह निवेश ओपनएआई, सॉफ्टबैंक और ओरेकल द्वारा किया जाएगा। व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान, ट्रम्प ने घोषणा की कि ओपनएआई, सॉफ्टबैंक और ओरेकल तीन कंपनियां मिलकर एक नई एआई ढांचा कंपनी बनाने जा रही हैं, जिसका नाम स्टारगेट होगा। यह कंपनी अगली पीढ़ी के एआई को शक्ति प्रदान करने के लिए भौतिक और वर्चुअल इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाएगी, जिसमें देश भर में डेटा सेंटर शामिल होंगे।
 ट्रम्प ने कहा कि स्टारगेट कंपनी देशभर में एआई के विकास के लिए आवश्यक ढांचे का निर्माण करेगी, जिससे अमेरिका में एआई क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि तीन प्रमुख टेक कंपनियां संयुक्त रूप से 100 अरब डॉलर का निवेश शुरू करेंगी और अगले चार वर्षों में इस परियोजना में कुल 500 अरब डॉलर तक का निवेश करने की योजना है। 

व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, इन तीनों कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) ने राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मिलकर यह महत्वपूर्ण घोषणा की। जनवरी की शुरुआत में, ट्रम्प ने घोषणा की कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक डेवलपर से 20 अरब डॉलर का निवेश अमेरिका भर में डेटा सेंटरों के निर्माण के लिए किया जाएगा। यह निवेश अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में डेटा सेंटरों की स्थापना करेगा, जो तकनीकी ढांचे को और सु²ढ़ बनाएगा तथा एआई सहित अन्य डिजिटल परियोजनाओं के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम
हवामहल की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के स्वच्छता कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल...
सुशासन पखवाड़ा : भाजपा ने  नियुक्त किए संभाग प्रभारी और समन्वयक, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान
कांग्रेस के समय प्रदेश में जंगलराज था : राजस्थान की जनता को भ्रमित करने का किया प्रयास, बेढम ने कहा- गहलोत को पच नहीं रहा भजनलाल शर्मा का विकास
हज यात्रा करने वाले समय से करा लें बुकिंग : निजी ऑपरेटरों के जरिए जाने वालों से किया अनुरोध, रिजिजू ने कहा- आखिरी समय की भागदौड़ से बच सकते है
सीएसटी टीम की कार्रवाई : 10 हजार के 2 इनामी दबोचे, मारने की धमकी देकर करते है अवैध वसूली 
आमजन को जागरुक करने के लिए चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, कमिश्नर ने वाहन रैली को किया रवाना
रांची में हादसा : विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित