अखिलेश यादव से आशुतोष रांका की मुलाकात: SP-CJP के बीच बढ़ी नजदीकी से यूपी में नए सियासी समीकरणों की अटकलें तेज

गठबंधन को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं

अखिलेश यादव से आशुतोष रांका की मुलाकात: SP-CJP के बीच बढ़ी नजदीकी से यूपी में नए सियासी समीकरणों की अटकलें तेज
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। डेढ़ घंटे चली इस बैठक में छात्र, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, हालांकि गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात ने सियासी चर्चाएं तेज कर दी हैं। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। रांका अपने सात सहयोगियों के साथ अखिलेश से मिलने पहुंचे थे। सपा के अनुसार, मुलाकात का उद्देश्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के आंदोलन में समर्थन के लिए आभार जताना था। 

हालांकि, बैठक में छात्र, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की भी बात सामने आई है। सपा प्रवक्ता ने किसी राजनीतिक गठजोड़ या औपचारिक चर्चा से इनकार किया है। इसके बावजूद मुलाकात को लेकर नए सियासी समीकरणों की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों दल छात्र-युवा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहे हैं। फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

NCPCR के विशेष अभियान में 3,800 से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी से मुक्त, 575 से अधिक एफआईआर दर्ज; पुनर्वास पर दिया जोर NCPCR के विशेष अभियान में 3,800 से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी से मुक्त, 575 से अधिक एफआईआर दर्ज; पुनर्वास पर दिया जोर
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने 12 जून से 31 अगस्त तक चलाए गए विशेष 'अखिल भारतीय बचाव और...
नर्सिंग समिट पर विवाद, एसोसिएशन ने लगाए वसूली के आरोप
बीएल संतोष का राजस्थान दौरा : टिकट नाराजगी दूर कर बूथ मजबूत करने की कवायद, निकाय चुनावों को लेकर भाजपा में डैमेज कंट्रोल शुरू
खरगे-जयराम ने दी जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर ISRO टीम को बधाई, कहा- देश की रणनीतिक क्षमताओं में होगी बढ़ोतरी
बांधों में पानी की आवक बढ़ी, 24 घंटे में 13.5 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन, मुकुट मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज जी का किया अभिषेक