अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला: 70 नहीं, 105 बार हुई मंदिर में चोरी की घटनाएं, SIT दो दिन में दाखिल करेगी चार्जशीट
एसआईटी की जांच लगभग पूरी
नई दिल्ली। अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर के दान की कथित चोरी की जांच कर रही एसआईटी दो दिन के भीतर ट्रायल कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल करेगी। यूपी एसआईटी की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच को यह सूचना दी। उन्होंने बताया कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावा चोरी की 70 नहीं, 105 घटनाएं कैद हुई हैं।
एसआईटी की जांच लगभग पूरी हो चुकी
उन्होंने बताया कि एसआईटी की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों की जांच कर आरोपियों की पहचान की है। चढ़ावे और कीमती सामान की रसीदें सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार होती हैं और सामान एसबीआई के लॉकर में रखा जाता है। सुनवाई के दौरान मेहता ने कहा कि जांच के लिए 90 दिन की अवधि 25 सितंबर को पूरी हो रही है। इसलिए अगर 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल नहीं होती है तो इस मामले के आरोपियों को डिफॉल्ट जमानत मिल जाएगी। ऐसे में 25 सितंबर की सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। आज सुनवाई के दौरान एसआईटी ने जांच से सम्बन्धित ताजा स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है।

Comment List