बिहार में हथियार तस्करी मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, 4 लाख रुपए नकद भी मिले 

विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था

बिहार में हथियार तस्करी मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, 4 लाख रुपए नकद भी मिले 

एनआईए की बिहार में बड़ी कार्रवाई। आरोपी के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद। संदीप कुमार के घर पर तलाशी ली। 4.21 लाख रुपये नकद बरामद।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार में 2024 के हथियार तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। एनआईए की टीम ने वैशाली जिले में आरोपी संदीप कुमार के घर पर तलाशी ली, जिसके दौरान एक 9 एमएम पिस्तौल, 9 एमएम के 18 कारतूस, दो पिस्तौल मैगजीन, एक डबल बैरल 12 बोर बंदूक, 12 बोर के 35 कारतूस तथा 4.21 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                            
संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार मुख्य आरोपी विकास कुमार का करीबी सहयोगी है और हथियार तस्करी नेटवर्क का सक्रिय सदस्य बताया गया है। यह मामला मूल रूप से बिहार पुलिस ने तब दर्ज किया था, जब एके-47 राइफल और कारतूस बरामद किए गए थे। 2024 में एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। यह गिरोह नगालैंड से अवैध हथियार व गोला-बारूद की तस्करी कर बिहार के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

अंता उपचुनाव में 80.32% मतदान : प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 14 को मतगणना अंता उपचुनाव में 80.32% मतदान : प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 14 को मतगणना
अंता विधानसभा उपचुनाव में हुए मतदान में प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। सुबह सात बजे से शुरू...
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले- राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा ; दिसंबर के पहले सप्ताह में करेंगे साइट निरीक्षण
दिल्ली में प्रदूषण को रोकने का प्रयास : ग्रैप- 3 लागू करने का फैसला, 5वीं तक स्कूल होंगे ऑनलाइन 
Weather Update : उत्तरी हवाओं का कुछ दिन और रहेगा असर, राज्य के कई जिलों में सर्दी बरकरार
विभागीय एप्लीकेशनों का IFMS 3.0 से इंटीग्रेशन पूर्ण करने के निर्देश जारी, अधिकारियों को 15 दिन में पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
मुख्य सचिव ने की प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों की समीक्षा, कहा-  आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति को मिलकर करना होगा काम 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- कोटा और जोधपुर निगमों को एक करना अदूरदर्शी और राजनीतिक स्वार्थ से लिया फैसला