JPSC परीक्षा पर बड़ा फैसला: परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CID करेगी परीक्षाओं की जांच

90 दिनों के भीतर जांच पूरी

JPSC परीक्षा पर बड़ा फैसला: परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CID करेगी परीक्षाओं की जांच
झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमति जताई है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली की 90 दिनों के भीतर CID जांच पूरी कराई जाएगी। पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने और पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

रांची। झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की दिशा में सहमति जताई है। राज्य की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि छात्रों से दो दौर की बातचीत के बाद उनकी कई मांगों पर सहमति बनी है। सरकार ने TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं की जांच राज्य की CID से कराने का फैसला किया है। जांच के दायरे में JSSC-CGL समेत अन्य परीक्षाओं को भी शामिल किया गया है।

मंत्री ने कहा कि जांच 90 दिनों में पूरी कराने का प्रयास होगा और जरूरत पड़ने पर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। जांच की निगरानी न्यायिक समिति करेगी। JSSC-CGL के परिणाम और नियुक्तियों का मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों तथा न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा होने के कारण सरकार ने छात्रों से सहयोग की अपील की है।

दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भर्ती प्रक्रिया में सुधार करना और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की गुंजाइश खत्म करना है। उन्होंने भाजपा पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
मध्यप्रदेश के धार जिले के निसरपुर स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या छात्रावास से अव्यवस्थाओं और घटिया भोजन से परेशान 40...
टर्बुलेंस हादसे के बाद Air India की सख्ती: पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग तेज, दो रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आने से बढ़ी चिंता
राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव