बिहार में राजग की ऐतिहासिक जीत : 35 सीटों पर सिमट रहा महागठबंधन, तेजस्वी यादव ने दर्ज की जीत

राजद को 26 सीट मिल सकती है

बिहार में राजग की ऐतिहासिक जीत : 35 सीटों पर सिमट रहा महागठबंधन, तेजस्वी यादव ने दर्ज की जीत
तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से चुनाव जीत गए हैं। महागठबंधन में राजद को 26 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को केवल 6 सीट पर ही संतुष्ट होना पड़ेगा। 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए 202 सीटों के साथ रिकॉर्ड जीत की ओर अग्रसर है। वहीं महागठबंधन को 37 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। जेडीयू को 80 से अधिक सीटें मिल सकती है। भाजपा को 90 से अधिक सीट मिलती हुई नजर आ रही है। तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से चुनाव जीत गए हैं। महागठबंधन में राजद को 26 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को केवल 6 सीट पर ही संतुष्ट होना पड़ेगा। 

बिहार में 2 चरणों में 243 विधानसभा सीटों पर सम्पन्न चुनाव में हुए मतदान की गिनती सुबह 8 बजे से सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के सभी 38 जिलों में बनाए गए 46 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की गई है। 243 मतगणना पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में 243 रिटर्निंग अधिकारी (आरओएस) द्वारा मतगणना की जा रही है। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो-ऑब्जर्वर के साथ 4,372 मतगणना टेबल स्थापित किये गए हैं। उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतगणना एजेंट भी मतगणना प्रक्रिया की देखरेख कर रहे है।

राजग ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर 
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर होते हुए अभी तक 202 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है, जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमटता हुआ नजर आ रहा है। चुनाव आयोग की ओर से सभी 243 बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान के जारी आंकड़े के अनुसार राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 89, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के 83, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 21, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के 04 उम्मीदवार अपनी अपनी सीटों पर बढ़त बनाये हुये हैं। दूसरी तरफ राज्य में महागठबंधन में शामिल राजद के 27, कांग्रेस के पांच भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी- लेनिनवादी (भाकपा- माले) के दो और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक उम्मीदवार अपनी सीटों पर मतगणना में आगे चल रहे हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 5 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक उम्मीदवार मतगणना में अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

राजग ने 202 और महागठबंधन ने 36 सीटों पर बनाई बढ़त
मतगणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)  के 202 वहीं महागठबंधन के 50 उम्मीदवार अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से सभी 243 विधानसभा के रुझान के जारी आंकड़े के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अन्य घटक एवं विपक्षी दलों के मुकाबले सबसे अधिक 84 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। साथ ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू)  75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के चार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के तीन म्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वद्वियों से आगे चल रहे हैं। इस तरह राजग अभी 189 सीट पर आगे है । वहीं, महागठबंधन की 50 सीटों पर आगे चल रहा है । महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 35, कांग्रेस 07, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) 06 , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और माक्र्सवादी कमयुनिस्ट पार्टी (माकपा) एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) तीन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

Read More ईरान का बड़ा पलटवार: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, कई रक्षा प्रणालियां नष्ट करने का दावा

राजग ने महागठबंधन पर बनाई 140 सीटों की बढ़त
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महागठबंधन पर 140 सीटों की बढ़त बनाई है। चुनाव आयोग की ओर से जारी मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार 83, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी 76, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 22, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के चार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के तीन म्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्विंद्वियों से आगे चल रहे हैं। इस तरह राजग अभी 188 सीट पर आगे है । वहीं महागठबंधन की 48 सीटों पर आगे चल रही है । महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 34, कांग्रेस 07, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) 06 और माक्र्सवादी कमयुनिस्ट पार्टी (माकपा) एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।  इसी तरह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) तीन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के ए उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

Read More CM योगी का बड़ा ऐलान: यूपी में विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होंगे मेले, महाराजा सुहेलदेव को मिलेगा सम्मान

राजग 171 और महागठबंधन 55 सीट पर आगे
बिहार विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार 171 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी 55 सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 72, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 75 , लोक जनशक्ति पार्टी (रामिवलास) 18, हिंदुस्तानी आवाम मोचा (हम) पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के एक उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से एक सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 41, कांग्रेस, 07, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) पांच और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रत्याशी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दो, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार अपने निकटतम उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।

Read More धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का आंदोलन, दीपके बोले- अभी दो प्रमुख मांगे पूरा होना बाकी

 

 

Tags: election

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मेटा के वैश्विक प्रमुख को किया तलब पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मेटा के वैश्विक प्रमुख को किया तलब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेशात्मक वीडियो तकनीकी खराबी के नाम पर हटाए जाने के मामले को केंद्र सरकार ने बेहद...
ईसरदा बांध फेज-2 को मंजूरी की दिशा में बड़ा कदम, 39 गांवों में 4,089 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित
ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा 2022 : ब्लूटूथ से नकल कराने वाली अभ्यर्थी को एसओजी ने किया गिरफ्तार, 33 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई नहीं, व्यक्तिगत जानकारी भी रहेगी सुरक्षित
जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बढ़ा: प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा, सुनामी चेतावनी से बढ़ी चिंता
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी