कांग्रेस ने हर स्तर पर किया दलित समाज का तिरस्कार : इनकी सोच-नीतियों पर खरी नहीं हो सकती कांग्रेस, मायावती ने कहा-  इनके बहकावे में आने वाले बाबा साहेब के अनुयाई 

दलित समाज कभी भी इसके बहकावे में नहीं आयेगा

कांग्रेस ने हर स्तर पर किया दलित समाज का तिरस्कार : इनकी सोच-नीतियों पर खरी नहीं हो सकती कांग्रेस, मायावती ने कहा-  इनके बहकावे में आने वाले बाबा साहेब के अनुयाई 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद उदित राज के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती बोली

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद उदित राज के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उनके मानवतावादी संघर्ष का हर स्तर पर तिरस्कार करने वाली कांग्रेस दलित शोषित वर्ग की विश्वसनीय नहीं हो सकती और दलित समाज कभी भी इसके बहकावे में नहीं आयेगा। मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के दौरान व उनके देहान्त के बाद भी, करोड़ों शोषित-पीड़ित दलितों/बहुजनों के लिए उनके आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मानवतावादी संघर्ष का हर स्तर पर तिरस्कार करने वाली खासकर कांग्रेस पार्टी कभी भी इनकी सोच-नीतियों पर खरी व विश्वसनीय नहीं हो सकती।

विशुद्ध राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ के लिए कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय मण्डल, जय संविधान आदि के नाम पर चाहे जितने भी कार्यक्रम क्यों न कर ले, बाबा साहेब के अनुयाई इनके किसी बहकावे में आने वाले नहीं हैं। वे जागरुक व सतर्क तथा अपने पैरों पर खड़े होने के लिए संघर्षरत हैं। उदित राज के बयान पर पलटवार करते हुये उन्होने कहा कि कुछ दलबदलू अवसरवादी व स्वार्थी दलित लोग अपने आकाओं को खुश करने के लिए जो अनर्गल बयानबाजी आदि करते रहते हैं, उनसे भी बहुजन समाज को सावधान रहने व उन्हें गंभीरता से नहीं लेने की जरूरत है, क्योंकि वे सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति मूवमेन्ट से अनभिज्ञ व अपरिचित हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन
मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को भाजपा की संभागवार बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा, जयपुर...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी
पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण