बंगाल और तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार : मतदाताओं से घर-घर संपर्क साधेंगे उम्मीदवार, पहले चरण का मतदान कल

मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा

बंगाल और तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार : मतदाताओं से घर-घर संपर्क साधेंगे उम्मीदवार, पहले चरण का मतदान कल

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम गया। तमिलनाडु की 234 और बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के नियम अनुसार 48 घंटे पहले प्रचार बंद रहता है। अब उम्मीदवार घर-घर जनसंपर्क में जुटे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।

नई दिल्ली। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गुरुवार को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम पांच बजे थम गया। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा।

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले जनसभाएं रोक दी जाती है। प्रचार थमने के बाद उम्मीदवार और उनके कार्यकर्ता मतदाताओं से घर-घर संपर्क साधते हैं। दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा।

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनाथ सिंह ने जर्मनी को रक्षा उत्पादन क्षेत्र में सहयोग के विस्तार के लिए किया आमंत्रित : तकनीकी परिवर्तन ने स्थिति को बनाया जटिल, आज दुनिया नए सुरक्षा खतरों का कर रही सामना राजनाथ सिंह ने जर्मनी को रक्षा उत्पादन क्षेत्र में सहयोग के विस्तार के लिए किया आमंत्रित : तकनीकी परिवर्तन ने स्थिति को बनाया जटिल, आज दुनिया नए सुरक्षा खतरों का कर रही सामना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बर्लिन में जर्मनी के साथ रक्षा तकनीक के सह-निर्माण और नवाचार पर जोर दिया। उन्होंने...
खबर का असर: नगर परिषद की पहल, वार्ड-4 में सफाई अभियान शुरू
असर खबर का : अब फिटनेस के लिए झालावाड़ जाने की जरूरत नहीं, कोटा में ही एटीएस
शुरूआती कारोबार में रुपया 31 पैसे लुढ़का, 93.75 प्रति डॉलर पर पहुंचा
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव : व्यवस्था और फर्जी मतदान की शिकायत, हाईकोर्ट स्थित पोलिंग बूथ में मतदान रद्द
सरिस्का टाइगर रिजर्व : एसटी 19 और उसके शावकों की अच्छी साइटिंग, पर्यटकों में भारी उत्साह
विश्व पृथ्वी दिवस : उदयपुर में सैकण्डरी यूरेनियम तो जालौर में आरईई की खोज, उद्योगों को मिलेगी राहत