चुनाव आयोग ने की राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव कराने की घोषणा, जानें कब होगा मतदान
चुनावों के लिए अधिसूचना एक जून को जारी की जाएगी
चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 18 जून को घोषित किया है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक में 4-4, मध्य प्रदेश व राजस्थान में 3-3, झारखंड 2 तथा चार राज्यों में 1-1 सीट है। अधिसूचना एक जून, नामांकन 8 जून, जांच 9 जून, वापसी 11 जून, मतदान 18 जून, मतगणना बजे प्रक्रिया 20 जून पूर्ण
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों से राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को कराने की घोषणा की है। इन सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनमें आंध्र प्रदेश , गुजरात और कर्नाटक से 4-4 सीटें, मध्य प्रदेश ,राजस्थान से 3-3, झारखंड से 2 तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम से एक-एक सीट के लिए चुनाव कराया जाना है।
चुनाव आयोग की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन चुनावों के लिए अधिसूचना एक जून को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र 8 जून तक भरे जा सकेंगे और उनकी जांच 9 जून को की जाएगी। नाम वापसी की तिथि 11 जून रखी गई है। मतदान 18 जून को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कराया जाएगा और उसी दिन शाम 5:00 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। मतदान प्रक्रिया 20 जून तक संपन्न हो जाएगी।

Comment List