सरकार की कठपुतली बनकर काम नहीं करे चुनाव आयोग : हर नागरिक का वोट सुरक्षित करना जरुरी, खड़गे बोले- देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना कांग्रेस की जिम्मेदारी

मतदाता सूची से हटाए जा रहे देश के नागरिकों के नाम

सरकार की कठपुतली बनकर काम नहीं करे चुनाव आयोग : हर नागरिक का वोट सुरक्षित करना जरुरी, खड़गे बोले- देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना कांग्रेस की जिम्मेदारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदाता सूची में पारदर्शिता और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से हटाए जा रहे हैं। खड़गे ने पांच मांगें रखते हुए डेटा सार्वजनिक करने, अपील का अवसर देने और विसंगतियों की स्वतंत्र जांच की मांग की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग भी की।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता, चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता सुनिश्चित कर हर नागरिक का वोट सुरक्षित करना आवश्यक है। खड़गे ने मंगलवार को यहां पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सामने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है, लेकिन आज देश के नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त केन्द्र सरकार की कठपुतली बन कर काम कर रहे हैं और अधिकारियों की मनमर्जी से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने मताधिकार को लोकतंत्र की सबसे मौलिक चीज बताया था।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी दल, संस्था या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के मतदाताओं के अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इतना मजबूत और विश्वसनीय होना चाहिए कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों उसके फैसलों पर समान भरोसा कर सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पांच स्पष्ट मांगें हैं कि मतदाता सूची में होने वाले हर बड़े बदलाव का पूरा डेटा सार्वजनिक किया जाये, हटाये गये मतदाताओं को इसकी सूचना और अपील करने का अवसर मिले, राजनीतिक दलों को मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक डेटा समय पर सरल प्रारूप में उपलब्ध हो, गंभीर विसंगतियों की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच हो तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा और निर्णयों में पारदर्शिता रखी जाये। उनका कहना था कि मतदाताओं को यह भरोसा होना चाहिए कि उनका वोट सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं और सरकारें भी आती-जाती हैं, लेकिन लोकतंत्र और संविधान स्थायी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महादेवपुरा, अलंद तथा हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदाता आंकड़ों से जुड़े गंभीर सवाल दस्तावेजों के साथ उठाये थे। यदि चुनाव आयोग ने उन मुद्दों पर गंभीरता दिखाई होती तो उसकी विश्वसनीयता बची रहती। खड़गे ने कहा कि चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गतिविधियों को मनमाना और अनुचित बताया है। मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने तथा प्रधानमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि किसी मतदाता का अधिकार न छीना जाये, हर व्यक्ति का वोट सुरक्षित रहे और चुनाव निष्पक्ष हों।

 

Read More LPU मामले में नया मोड़: सफाई वीडियो में दिखीं छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- प्रशासन ने हमसे जबरन दिलवाया बयान

Read More मतदाताओं को वीआईपी और गैर-वीआईपी श्रेणी में बांट रहा चुनाव आयोग : कांग्रेस

 

Read More ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने की योजना को किया खारिज, दावा- जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण

 

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार