लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट : 4 लोगों की मौत, 10 घायल

विस्फोट इतना भीषण था कि पटाखा की दीवारें उड़ गईं

लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट : 4 लोगों की मौत, 10 घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित बेहटा इलाके में रविवार सुबह को पटाखा फैक्टरी में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित बेहटा इलाके में रविवार सुबह को पटाखा फैक्टरी में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास का इलाका दहल उठा और लोग घरों से निकलकर घटनास्थल की ओर भागे। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 10 लोग घायल हैं।

घायलों में 2 की हालत गम्भीर हैं जिन्हें उपचार के लिए केजीएमयू भेजा गया है। मौके पर डीएम और पुलिस आयुक्त, एसडीआरएफ और फायर बिग्रेड मौजूद हैं। विस्फोट इतना भीषण था कि पटाखा की दीवारें उड़ गईं हैं। साथ ही फैक्ट्री के नजदीक का एक घर उड़ गया। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोग दबकर घायल हो गए हैं।

धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकल विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे अवैध पटाखा फैक्ट्री में बारूद का विस्फोट बताया है। हालांकि, अभी सिलेंडर फटने की भी आशंका जताई जा रही है।

धमाके में पटाखा व्यवसायी आलम, उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल 5 में से 3 लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। जबकि दो का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि 4 लोगों की मौत हुई है। जबकि कुल 5 लोग भर रूप से घायल हैं। जिनमे दो को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों के उपचार को लेकर प्रशासनिक अधिकारी मौके मौजूद हैं।

Read More सीएम नीतीश ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प