RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे

गिरफ्तारी पर फूटा लोगों का गुस्सा

RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म-हत्याकांड में पीड़िता के शव के कथित जल्दबाजी में अंतिम संस्कार के मामले में टीएमसी के पूर्व विधायक निर्मल घोष की गिरफ्तारी के बाद बैरकपुर अदालत और थाने के बाहर लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरे के बीच उन पर थप्पड़ मारे और अंडे फेंके।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म और हत्याकांड में पीड़िता के अंतिम संस्कार में कथित गड़बड़ियों के मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं विधानसभा के पूर्व चीफ व्हिप निर्मल घोष की गिरफ्तारी के बाद खारदाह पुलिस थाने और बैरकपुर अदालत के बाहर जबरदस्त विरोध  प्रदर्शन हुआ तथा प्रदर्शनकारियों ने उन्हें थप्पड़ मारे और उन पर अंडे फेंके। 

घोष की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सुबह से ही खारदाह पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ जुटने लगी। कुछ लोग डीजे संगीत पर नाचते और इस घटनाक्रम का जश्न मनाते दिखे। गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने घोष को थाने से बाहर निकालते समय सुरक्षा के कड़े इंतजामम किये। उन्हें हेलमेट पहनाया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों को उन पर अंडे फेंकने, थप्पड़ मारने और लात मारने से नहीं रोका जा सका। बाद में उन्हें भारी हंगामे के बीच बैरकपुर अदालत में पेश किया गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गत नॉ अगस्त को इस मामले की नयी जांच का आदेश दिया था। इसी दिन पीड़तिा की मौत की दूसरी बरसी थी। इस बीच पीड़तिा के माता-पिता की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर