जंतर मंतर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी पर जवाब दे सरकार, पुलिस ने दर्ज नहीं की प्रा​थमिकी : राहुल

कैमरे छीनने और पत्रकारों को घसीटने का आरोप

जंतर मंतर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी पर जवाब दे सरकार, पुलिस ने दर्ज नहीं की प्रा​थमिकी : राहुल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकार और महिला प्रदर्शनकारियों से की गई कथित बदसलूकी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। राहुल गांधी ने पुलिस द्वारा प्राथमिकी (FIR) दर्ज न करने पर सवाल उठाते हुए सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार के साथ पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस पर सरकार से जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि एक महिला पत्रकार ने जंतर-मंतर पर एक पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है और सैकड़ों पत्रकार घंटों से केवल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर बैठे लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी के आरोप लगाये जा रहे हैं। कैमरे छीने गये और पत्रकारों को घसीटा गया। राहुल गांधी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वीडियो सबूतों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी के मामले सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाएं और छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर घबराहट में हैं और सत्याग्रह कर रही हैं, लेकिन जिस पुलिस पर महिलाओं की हिफाजत की जिम्मेदारी है, वही महिलाओं पर हाथ उठा रही है।

उन्होंने सवाल किया कि एक महिला की शिकायत दर्ज करने से जो सरकार डरती है, वह आखिर किसकी हिफाजत कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इसका जवाब देना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा