बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा देने का मामला : सरकार करेगी मेटा अधिकारियों को तलब,  पहले यूजरनेम फीचर को लेकर दिया नोटिस

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री मौजूद

बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा देने का मामला : सरकार करेगी मेटा अधिकारियों को तलब,  पहले यूजरनेम फीचर को लेकर दिया नोटिस
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री और पेड विज्ञापनों के आरोपों पर केंद्र सरकार ने मेटा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर मंत्रालय ने मेटा अधिकारियों को तलब कर जवाब मांगा है। इससे पहले सरकार व्हाट्सएप के विवादित ‘यूजरनेम फीचर’ पर भी मेटा को नोटिस जारी कर चुकी है।

नई दिल्ली। सरकार ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भारत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा देने को लेकर इसकी मूल कंपनी मेटा के खिलाफ सख्त रूख अपनाया है और इसके अधिकारियों को तलब करने का निर्णय लिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े आपत्तिजनक विज्ञापन दिखाए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय  के अधिकारियों को मेटा से जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार मंत्रालय के अधिकारी इस पूरे मामले में मेटा से स्पष्टीकरण मांगेंगे कि ऐसे विज्ञापन इंस्टाग्राम पर कैसे दिखाए गए और उन्हें रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए।

पहले यूजरनेम फीचर को लेकर दिया नोटिस

इससे पहले सरकार ने बुधवार को भारत में व्हाट््सएप के विवादस्पद ‘यूजरनेम फीचर’ को लेकर मेटा को नोटिस जारी किया था और चेतावनी दी कि जब तक इस मुद्दे पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस ‘फीचर’ को पेश नहीं किया जाए। सरकार ने मेटा को ‘यूजरनेम फीचर’ के बारे में तीन दिन के अंदर विस्तार से जानकारी देने का भी निर्देश दिया है।

रिपोर्ट में किया दावा

Read More होर्मुज पर ट्रंप की दादागिरी! बोले- ‘यह अमेरिकी इलाका है’

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री मौजूद हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में इंस्टाग्राम पर ऐसे पेड विज्ञापन चला रहा था, जिनमें ‘दुष्कर्म वीडियो’ और ‘बाल वीडियो’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

Read More राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल: हादसे रोकने पर 343 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थमी मौतों की रफ्तार

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला 15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से...
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश