पाकिस्तान में भारी तबाही : भारत ने दिया करारा जवाब, बंकर में छिपे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

पाकिस्तान की बिजली गुल अरब सागर से आईएनएस विक्रांत ने भी पाकिस्तान की कमर तोड़ी

पाकिस्तान में भारी तबाही : भारत ने दिया करारा जवाब, बंकर में छिपे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

आईएनएस विक्रांत से भारतीय फाइटर जेट मिग-29 ने उड़ान भरकर पाकिस्तान के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने बुधवार रात मात खाने के बाद गुरुवार रात फिर से भारतीय इलाकों में हमलों की नाकाम कोशिश की। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पर चौतरफा हमला किया। एक ओर जहां वायुसेना ने लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी पर हमले कर भारी तबाही मचाई वहीं भारतीय नौसेना ने भी आईएनएस विक्रांत से अरब सागर से पाकिस्तान पर सीधा हमला किया। करांची बंदरगाह पर दस बड़े धमाके की खबर मिली है। माना जा रहा है कि वहां भारी तबाही मची है। आईएनएस विक्रांत से भारतीय फाइटर जेट मिग-29 ने उड़ान भरकर पाकिस्तान के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है।

बताया जा रहा है कि पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घर के पास भी ड्रोन से धमाका हुआ जिसके बाद शरीफ बंकर में चले गए। इस बीच खबर आई की पाकिस्तानी सेना में बगावत हो गई है जिसके बाद सेना प्रमुख आसिम मुनीर को पद से हटाकर हिरासत में ले लिया गया है। उनके स्थान पर शमशाद मिर्जा को नया सेना प्रमुख बनाया गया है। हालांकि देर रात तक इसकी पुष्टी नहीं हो पायी।  इस बीच अमरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात कर उन्हे हिदायत दी है कि वह इस कार्यवाही को आगे न बढ़ाए और एशिया में  महौल बिगाड़ने से बचे। 

बलोचिस्तान में पाकिस्तान सेना पर हमले 
उधर, पाकिस्तान की मुश्किलें उस समय और बढ़ गई जब बलोचिस्तान में पाकिस्तान सेना पर हमले शुरू हो गए। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, एफसी हेडक्वार्टर पर हमला किया गया है। इसके अलावा क्वेटा में चार ठिकानों पर हमले किए गए हैं। इसके अलावा गैस पाइप लाइन को भी तोड़ दिया गया है। भारतीय हमलों के बाद पाकिसतन के दस शहरों में इमरजेंसी घोषित की गई है।

भारत ने पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम एडब्ल्यूएसीएस पूरी तरह तबाह
भारत ने पाकिस्तान के दो जेएफ-17 और दो एफ-16 विमान मार गिराए। भारतीय हमलों में लाहौर, सियालकोट, बाजवाड़ में भारी तबाही की खबरें हैं। भारत ने पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम एडब्ल्यूएसीएस पूरी तरह तबाह कर दिया। भारतीय हमले से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। पूरे पाकिस्तान की बिजली गुल हो गई है। इस बीच खबर आई है कि एक पाकिस्तानी पायलट को पकड़ लिया है। इससे पूर्व पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार शाम जम्मू, पठानकोट में हमले की कोशिश की गई। जिसे एस-400 डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया गया। इसके बाद जम्मू, पठानकोट, पंजाब सीमा पर भारी गोलीबारी शुरू हो गई। 

Read More लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी

लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली ध्वस्त की
हमारे 15 शहरों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश 
पाक ने बुधवार रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक कम से कम 15 शहरों में सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की जिसे भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में लाहौर की वायु रक्षा प्रणाली ध्वस्त कर दी।  
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सात और आठ मई की दरमियानी रात में पाकिस्तान ने उत्तरी एवं पश्चिमी भारत के अनेक सैन्य ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की जिनमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बटिंडा, चंडीगढ, नाल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज शामिल हैं। पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को भारत की एकीकृत वायु रक्षा प्रणालियों ने नष्ट कर दिया। आज सुबह भारतीय सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में कई जगह पर वायु रक्षा प्रणाली और राडारों को निशाना बनाकर हमला किया। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार इन हमलों में लाहौर की वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह से नष्ट हो गयी है।   

Read More मुख्यमंत्री ने उड़ाई पतंग : लोक परंपराओं को सहेजने का दिया संदेश, कहा- सूर्य के उत्तरायण होने पर मनाए जाने वाला यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

 

Read More शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन