ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार: जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर हमला, एफ-35 और एफ-16 ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिकी नौसैनिक जहाजों को निशाना बनाया गया
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने अपने तेल टैंकरों पर हुए हमलों के जवाब में जॉर्डन स्थित अमेरिकी अल-अज़राक एयर बेस और अमेरिकी विध्वंसकों पर मिसाइल हमले किए। आईआरजीसी के अनुसार, इन हमलों में लड़ाकू विमानों के ठिकानों और अमेरिकी नौसैनिक जहाजों को निशाना बनाया गया।
मॉस्को। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने ईरानी तेल टैंकरों पर हुए हमलों के जवाब में जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला किया। रिपोर्ट के अनुसार जवाबी हमले के दौरान उन्होंने उन इलाकों को निशाना बनाया जहां एफ-35, एफ-16 और एफ-15 लड़ाकू विमान तैनात हैं और उनकी मरम्मत होती है। ईरान ने अल-अज़राक एयर बेस पर हमला किया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स ने दावा किया कि उसने अमेरिकी नौसेना के दो विध्वंसकों पर भी मिसाइल हमले किए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार विध्वंसक क्रूज़ मिसाइलों और एजिस प्रणाली युक्त थे। मंगलवार रात, अमेरिकी मध्य कमान ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच टैंकरों को नष्ट कर दिया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Oct 2026 09:37:00
गुलाबी नगरी को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने 100 दिवसीय विशेष कार्य योजना तैयार की।...

Comment List