मॉर्निंग वॉक पर गए महाराष्ट्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन गुजर से बदसलूकी, किडनैप कर पीटा, पुलिस जांच शुरू

मॉर्निंग वॉक के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष का अपहरण

मॉर्निंग वॉक पर गए महाराष्ट्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन गुजर से बदसलूकी, किडनैप कर पीटा, पुलिस जांच शुरू
अहिल्यानगर में बुधवार सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन गुजर के साथ बदसलूकी और अपहरण का मामला सामने आया। मॉर्निंग वॉक के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठाकर मारपीट की और दूर ले जाकर छोड़ दिया। गुजर ने हिंदुत्ववादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए। पुलिस जांच जारी है।

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन गुजर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा उस वक्त हुआ जब वो सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। बता दें कि, जैसे ही सचिन अपने घर निकले तो कुछ लोग कार लेकर आए और जबदस्ती उनको कार में बैठने लगे और उनको उठा ले गए। बता दें कि, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह सचिन गुजर अपने घर से सुबह 7 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले, इसी दौरान कुछ लोग कार लेकर आए और उनको जबरदस्ती कार में बैठाया और घर से कुछ दुर ले जाकर उनके साथ मारपीट की, इसके बाद सचिन गुजर को आरोपी दुधाल बसती में फेंक कर चले गए।  इस हादसे के बाद सचिन गुजर ने हिंदुत्ववादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर उनके साथ मारपीट और किडनेपिंग का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने सचिन गुजर से मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक