दिल्ली के सत्य निकेतन में अचानक गिरी इमारत: मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मलबे से लोगों को निकालने का काम शुरू

दिल्ली के सत्य निकेतन में अचानक गिरी इमारत: मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं तथा युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत अचानक गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीमों ने मलबे को हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां भी मौके पर मौजूद हैं तथा स्थिति पर नजर रख रही हैं।

फिलहाल मलबे में कितने लोग फंसे हैं और हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में हुए नुकसान की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राठौड़ का गहलोत पर पलटवार- 28 दिन में निकाय, 22 दिन में पंचायत चुनाव; बोले- कांग्रेस ने 18 महीने में 13 चरणों में कराए थे चुनाव राठौड़ का गहलोत पर पलटवार- 28 दिन में निकाय, 22 दिन में पंचायत चुनाव; बोले- कांग्रेस ने 18 महीने में 13 चरणों में कराए थे चुनाव
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए भजनलाल सरकार के...
रीवा अस्पताल की घटना पर भड़की आदिवासी कांग्रेस, विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा, आंदोलन की चेतावनी दी
अंगूठियां देखने के बहाने 20 लाख की ज्वेलरी लेकर भागी युवती,कर्मचारी ने 500 मीटर पीछा कर पकड़ा
हरियाणा-पंजाब में आज भारी बारिश का अलर्ट! सोमवार से घटेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने किसानों को जारी की खास सलाह
संयुक्त निदेशक के लॉकर से 1.46 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण मिले, नौ बैंक खातों में 64.26 लाख रूपए
दिल्ली के सत्य निकेतन में अचानक गिरी इमारत: मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
ऑनलाइन राजस्व सेवाओं में तेजी लाएं, लंबित मामलों का तत्काल करें निष्पादन : डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल