मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा

नीले रंग की राजनीति पर मायावती का हमला

मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा
बसपा प्रमुख मायावती ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल नीला रंग अपनाने से उनकी जातिवादी और पूंजीवादी सोच नहीं बदलेगी। उन्होंने सपा के 'पीडीए' को दिखावा बताया और पार्टी से निष्कासित नेताओं तथा पूर्व निष्कासन घटनाक्रमों पर खुलकर अपनी बात रखी।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सपा के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों द्वारा नीला रंग अपनाने और नीला कपड़ा इस्तेमाल करने से गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य उपेक्षित वर्गों के प्रति वर्षों से चली आ रही जातिवादी, संकीर्ण, सामंतवादी एवं पूंजीवादी सोच नहीं बदल सकती।

मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि इन वर्गों के प्रति वास्तव में हित और कल्याण की भावना रखने वालों को अपना दिल और दिमाग साफ करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के पीडीए की बात करने वाले नेताओं की सोच, चाल, चरित्र और चेहरा दोहरा व बईमानी वाला रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा अनुशासनहीनता आदि के कारण समय-समय पर जिन लोगों को पार्टी से निकालती है, उनमें से कुछ लोग दूसरी पार्टियां और छोटे-छोटे संगठन बना लेते हैं। ऐसे लोगों को स्वार्थी और अवसरवादी बताते हुए मायावती ने कहा कि वे किसी भी पार्टी के हित में नहीं हो सकते।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी पार्टियां बिना किसी गठबंधन के चुनाव नहीं लड़ सकतीं और सत्ता में शामिल हुए बिना सत्ता का सुख नहीं छोड़तीं। उन्होंने दूसरी पार्टियों से नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिश करने वालों को पहले अपना गिरेबान झांकने की सलाह दी। मायावती ने कहा कि बसपा से निकाले गए लोगों को दूसरी पार्टी में शामिल करना ऐसा होगा जैसे डूबते जहाज में सवार होना।

उन्होंने कहा कि खासकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और बहुजन समाज के हित में बसपा से दूरी बनाने वाले नेताओं को मौजूदा हालात में पार्टी और समाज के हित को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर दूसरी जिम्मेदारी लेने के लिए कहा था, उस दिन उन्होंने दबाव के बावजूद तत्काल संन्यास की घोषणा नहीं की थी।

Read More कच्चे तेल की तेजी से शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 383 अंक टूटा, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद हुआ

बसपा अध्यक्ष ने बताया कि पूरी रात घटनाक्रम को रोकने के लिए प्रयास किए गए, जिसके बाद अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे उन्हें संन्यास की घोषणा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं को और जानकारी दी जाएगी। 

Read More पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था खराब हालत में, उबरने में कम से कम एक साल लगेगा: शुभेंदु अधिकारी

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों को लेकर एडवाइजरी जारी। ठग सीबीआई, ईडी, एटीएस...
प्रदेश में निकाय चुनाव में लोकतंत्र का दूसरा इम्तिहान पूरा, अब 14 को ‘गणपति बप्पा मोरया’
दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें