अखिलेश-सीजेपी मुलाकात पर ओपी राजभर का तंज, बोले-अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं, अब तिलचट्टों का सहारा लेकर बनाएंगे सरकार
मुलायम और शिवपाल यादव के जमीनी संघर्ष को याद दिलाते हुए कसा तंज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका से मुलाकात पर तंज कसा है। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा प्रमुख को अब अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए वह ‘तिलचट्टों’ का सहारा ले रहे हैं।
उन्होंने अखिलेश की राजनीतिक शैली और सपा के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। राजभर ने कहा कि उनके पिता और चाचा ने गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत किया, जबकि अब एसी में बैठकर राजनीति करने का आरोप लगाया। बता दें कि गुरुवार को अखिलेश यादव और आशुतोष रांका के बीच लखनऊ में करीब डेढ़ घंटे मुलाकात हुई थी। बैठक में शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की बात सामने आई थी। इसके बाद यूपी में संभावित सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Comment List