केजरीवाल की​ टिप्पणी पर प्रवेश वर्मा का पलटवार, बोले- सरकारी काम में बाधा नहीं होगी बर्दाश्त, आप विधायक और कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप

वायरल वीडियो और राजनीतिक घमासान जारी

केजरीवाल की​ टिप्पणी पर प्रवेश वर्मा का पलटवार, बोले- सरकारी काम में बाधा नहीं होगी बर्दाश्त, आप विधायक और कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप
दिल्ली के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने विकासपुरी में सड़क निरीक्षण के दौरान हुई झड़प पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी काम में बाधा डालना बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं पर मारपीट और सरकारी अधिकारियों से पैसे मांगने का भी आरोप लगाया।

नई दिल्ली। दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने विकासपुरी में रविवार को हुई झड़प की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकारी काम में बाधा डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्मा ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक कई बार फोन किए जाने के बाद मंत्री को कुछ देर इंतजार कराने के बाद अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि काम की गुणवत्ता से जुड़े सवालों के जवाब देने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद आप विधायक और उनके समर्थकों ने हंगामा करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दे पर पहली बार कोई मंत्री स्वयं मौके पर जाकर चल रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचा था। वर्मा ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल आप कार्यकर्ता के खिलाफ कुछ महीने पहले एक संविदा एमसीडी कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्राथमिकी में विधायक के एक रिश्तेदार का नाम भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालना और काम में रुकावट पैदा करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वर्मा ने पंजाब में कथित तौर पर युवतियों के साथ मारपीट की घटनाओं को लेकर भी केजरीवाल पर सवाल उठाए और पूछा कि वह पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों में जाकर इस मुद्दे पर क्यों नहीं बोलते। मंत्री ने आप विधायक और उनके स्थानीय समर्थकों पर निर्माण कार्य के लिए नगर निकाय के इंजीनियर से कथित तौर पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया। इस बीच, रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंत्री के पास आगे बढ़ते दिख रहे एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मारते हुए वर्मा नजर आए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्मा के विकासपुरी दौरे के अंतिम चरण में हुई यह घटना नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आप विधायक जरनैल सिंह द्वारा भीड़ के साथ मौके पर पहुंचने और हंगामा करने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

Read More 10 प्रतिशत से ज्यादा की रफ्तार से आर्थिक वृद्धि संभव : सीतारमण

 

Read More रूस का यूक्रेन पर रातभर ड्रोन हमला: रसद केंद्रों, बंदरगाहों और सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी
घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की आज, 30 सितंबर अंतिम तिथि है। ई-केवाईसी लंबित रहने पर 1 अक्टूबर...
इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय
राजधानी में नागरिकों को तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का संकल्प : रेखा गुप्ता
17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या : घर के बाहर थे परिजन, जानें पूरा मामला
11 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, 9 दिनों में नौ स्वरूपों की पूजा
विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर ने मनाई अपनी जीवंत विरासत, “जनता के लिए पर्यटन, भविष्य के लिए विरासत”
यात्री वाहनों के लिए कैफे-3 अधिसूचना का वाहन उद्योग ने किया स्वागत, ईंधन खपत में कमी के साथ नई तकनीकों और निवेश को मिलेगा बढ़ावा