वन्यजीवों को जंगल में ही मिलेगा भोजन, सरकार करेगी फलदार पौधों का रोपण : धामी

40 वन प्रभागों में फलदार पौधारोपण करने का निर्णय लिया

वन्यजीवों को जंगल में ही मिलेगा भोजन, सरकार करेगी फलदार पौधों का रोपण : धामी

उत्तराखंड के रामनगर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है

नैनीताल। उत्तराखंड के रामनगर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को दूर करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इस मानसून काल में सरकार ने प्रदेश के सभी 40 वन प्रभागों में फलदार पौधारोपण करने का निर्णय लिया है।

धामी ने आज रामनगर स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में सुबह-सुबह कार्बेट सफारी का आनंद लिया। इसके पश्चात् उन्होंने कहा कि इस मानसून काल में वन विभाग के सभी डिवीजनों में विभिन्न प्रकार के फलदार प्रजाति के पौध लगाए जाएंगे। ताकि वन्य जीव जंतुओं को जंगल से बाहर न आना पड़े और उन्हें जंगल में ही उनका भोजन मिल सके।

उन्होंने स्थित रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस सेंटर में वर्तमान में 11 बाघ तथा 13 तेंदुआ हैं। उन्होंने कहा कि इस रेस्क्यू सेंटर को और अधिक विकसित करने हेतु केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब कार्बेट का फाटो जोन 12 महीने पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। वर्तमान में यहां 100 से अधिक जिप्सियां संचालित हो रही हैं। इससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। गत वर्षों में यहां 25 करोड़ से अधिक का रोजगार मिला है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यहां पर्यटन की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एंग्लिंग, राफ्टिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में पर्यटन के अनेक मार्ग और अधिक संख्या में खुलेंगे। इस दौरान विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी वंदना, एसपी प्रहलाद नारायण मीणा, निदेशक कॉर्बेट रिजर्व डॉ साकेत बडोला आदि मौजूद रहे।

Read More रेप के मुकदमे से बचने के लिए मौत का ड्रामा : जिंदा पकड़ा युवक, तीन दिन पुलिस-एसडीआरएफ नदी में ढूंढती रही शव

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प