खड़गे पर टिप्पणी से गरमाई सियासत : कांग्रेस का BJP पर हमला, खेड़ो बोले- दलित नेता को अपमानित करने वाली सोच बेनकाब

राजनीतिक सफर के बल पर यह मुकाम हासिल किया

खड़गे पर टिप्पणी से गरमाई सियासत : कांग्रेस का BJP पर हमला, खेड़ो बोले- दलित नेता को अपमानित करने वाली सोच बेनकाब
कांग्रेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी को लेकर भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा। पवन खेड़ा ने कहा कि खड़गे को ‘दलित मानसिकता’ और ‘गुलामी की सोच’ से जोड़ना जातिगत रूढ़िवादिता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित नेता के कथित अपमान पर भाजपा-आरएसएस चुप रहे, लेकिन खड़गे के स्वतंत्र राजनीतिक अधिकारों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर की गयी टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस टिप्पणी ने दलितों के प्रति भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मानसिकता को उजागर कर दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर आरएसएस से संबद्ध इस प्रोफेसर की टिप्पणी को साझा करते हुए कहा कि खड़गे को गुलामी की मानसिकता और दलित मानसिकता से जोड़ना उनकी पहचान को जातिगत रूढ़ि तक सीमित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि खड़गे देश के प्रमुख दलित नेताओं में हैं और उन्होंने दशकों की सार्वजनिक सेवा तथा अपने राजनीतिक सफर के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

खेड़ा ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले खड़गे के साथ छुआछूत से जुड़ा कथित अपमानजनक व्यवहार किया गया लेकिन भाजपा, आरएसएस या उनसे जुड़े संगठनों ने इसकी निंदा नहीं की। उन्होंने कहा कि दलित नेता को उसकी पहचान के कारण अपमानित किए जाने पर चुप्पी साध ली जाती है, जबकि उसके अपने राजनीतिक अधिकार का इस्तेमाल करने पर उसकी मानसिकता पर सवाल उठाए जाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि असली सवाल दलित मानसिकता का नहीं, बल्कि उस सोच का है, जो दलित नेता को अपने अधिकार और स्वतंत्र राजनीतिक हैसियत के साथ काम करते हुए नहीं देखना चाहती।

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस