बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर प्रियंका गांधी का संदेश, बोलीं-सच के साथ खड़े रहो

सीमित दायरे में जारी रहेगी प्रदर्शनी

बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर प्रियंका गांधी का संदेश, बोलीं-सच के साथ खड़े रहो
दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित रेहान वाड्रा की 'नो आइडिया इज फाइनल' कला प्रदर्शनी से राजनीतिक और विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी 70 से अधिक तस्वीरें हटाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने बेटे के समर्थन में खड़े होकर सच बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का संदेश दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने बेटे रेहान वाड्रा की फोटोग्राफी प्रदर्शनी से कथित तौर पर राजनीतिक विषयों से जुड़ी तस्वीरें हटाए जाने पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सच के साथ खड़े रहना चाहिए।

दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित रेहान की ‘नो आइडिया इज फाइनल’ प्रदर्शनी से 70 से अधिक कलाकृतियां हटाए जाने का मामला सामने आया है। रेहान का आरोप है कि प्रबंधन ने दिल्ली में युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों को दर्शाने वाली तस्वीरें हटाने को कहा। इनमें तिरंगे से जुड़ी दो तस्वीरें भी शामिल थीं। रेहान ने राष्ट्रीय ध्वज वाली तस्वीरें हटाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी सीमित दायरे में जारी रहेगी और बाकी तस्वीरों के प्रदर्शन के लिए दूसरी जगह तलाशेंगे।

प्रियंका ने बेटे का समर्थन करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग जब दूसरों की अभिव्यक्ति से डरते हैं, तो वे अपनी ताकत खोने लगते हैं। कांग्रेस नेताओं ने भी इस मामले की आलोचना की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

79 की उम्र में सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई किताब ‘Belonging’ की झलक 79 की उम्र में सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई किताब ‘Belonging’ की झलक
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर पदार्पण करते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ...
नशे के खिलाफ जागरुकता को लेकर बाइक रैली, डीजीपी ने किया फ्लैग ऑफ
राहुल गांधी पर शिवराज का तंज : वह पार्ट टाइम नेता, फुल टाइम सैलानी
झालावाड़ जिले में सुबह 10 बजे तक मतदान: मनोहरथाना में 14.91%, अकलेरा में 7.71% और डग में 14.85 प्रतिशत वोटिंग
शाही सफर पर जयपुर पहुंचे 5 देशों के 24 पर्यटक: गांधी नगर स्टेशन पर हुआ पारंपरिक स्वागत, कनाडा और स्वीडन के पर्यटकों ने भी लिया शाही यात्रा का आनंद 
जयपुर में सुबह 10 बजे तक 14.7 प्रतिशत मतदान: मौजमाबाद सबसे आगे, 797 मतदान केंद्रों पर व्यवस्था
लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करें, गहलोत ने की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील