बिहार में बाढ़ की तबाही पर राहुल गांधी ने जताया दुख, पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद की अपील

राहत कार्य में जुटने की अपील

बिहार में बाढ़ की तबाही पर राहुल गांधी ने जताया दुख, पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद की अपील
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सरकार से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य की मांग की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की हरसंभव मदद करने की अपील की।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया ''एक्स'' पर लिखा कि इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ उनकी सहानुभूति है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करने की अपील करते हुए सरकार और प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाकर पीड़ितों को ज़रूरी सहायता जल्द पहुंचाने की अपेक्षा की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित
झालाना लेपर्ड रिजर्व में मंगलवार को सुबह की सफारी में पर्यटकों को जंगल का बेहद प्यारा नजारा देखने को मिला।...
पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
महापौर और सभापतियों के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े नेता सक्रिय
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 6 अक्टूबर को होंगे चुनाव
आरपीएससी का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षाएं 13-16 अक्टूबर तक