रिंकू सिंह को नहीं मिलेगी BSA की नौकरी, शिक्षा बनी बड़ी बाधा : 8वीं पास हैं रिंकू, बीएसए के लिए PG डिग्री जरूरी

खेलों के लिए सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

रिंकू सिंह को नहीं मिलेगी BSA की नौकरी, शिक्षा बनी बड़ी बाधा : 8वीं पास हैं रिंकू, बीएसए के लिए PG डिग्री जरूरी

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बीएसए पद पर नियुक्ति में उनकी शैक्षिक योग्यता आड़े आ रही है, जिसके चलते उनकी फाइल रोक दी गई है

लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बीएसए पद पर नियुक्ति में उनकी शैक्षिक योग्यता आड़े आ रही है, जिसके चलते उनकी फाइल रोक दी गई है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आगे जो भी निर्देश होंगे, उस आधार पर कदम उठाए जाएंगे।

खेलों के लिए सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। विगत 8 सालों में एक तरफ ग्रामीण स्तर तक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है, तो दूसरी तरफ पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानजनक पुरस्कार राशि देने के साथ उन्हें सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के माध्यम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के मामले में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है।

इसी क्रम में एक माह पहले पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 11 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नौकरी ऑफर किया था, जिसमें रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर जॉइनिंग करने की संस्कृति की गई थी। रिंकू सिंह की नौकरी में सबसे बड़ी बाधा उनकी शैक्षिक योग्यता आड़े आ रही है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रिंकू सिंह की फाइल मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी पर, शैक्षिक योग्यता न होने से रोक दी गई है।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि रिंकू सिंह से उनकी शैक्षिक योग्यता के डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने के लिए पत्र भेजा गया था। जिसके बाद पूरी फाइल मुख्यमंत्री को संस्तुति के लिए भेजी गया थी। लेकिन शैक्षिक योग्यता की कमी के चलते फाइल रोक दी गई है। उनका कहना है कि अभी उनके नौकरी की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आगे जो भी निर्देश होंगे, उससे अवगत कराया जाएगा।

Read More कारों के शीशे तोड़ सामान चुराने वाली गैंग का खुलासा : 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली में बेचते थे चोरी का सामान

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार बीएसए पद पर तैनाती के लिए अभ्यर्थी को पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। स्पोर्ट्स कोटा के तहत रिंकू सिंह को यह पद पर नौकरी ऑफर किया गया था, मगर मौजूदा समय रिंकू सिंह केवल कक्षा आठवीं पास है। यदि इस पद पर नियुक्ति मिल भी जाती तो उन्हें 7 साल के अंदर पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करनी पड़ती। पर उनकी मौजूदा शैक्षिक योग्यता और सरकार द्वारा तय समय अवधि की सीमा में योग्यता पूरी नही हो सकती है। यही वजह है कि उनकी नियुक्ति को फिलहाल, रोक दिया गया है।

Read More ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग