79 की उम्र में सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई किताब ‘Belonging’ की झलक

जीवन की बड़ी त्रासदियों को बयां करेंगे पन्ने

79 की उम्र में सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई किताब ‘Belonging’ की झलक
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर पदार्पण करते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक साझा की। 10 नवंबर को रिलीज होने जा रही यह किताब उनके इटली में बीते बचपन से लेकर राजीव गांधी से मुलाकात, व्यक्तिगत त्रासदियों और भारत से उनके जुड़ाव की भावुक कहानी बयान करती है।

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की संस्मरणात्मक पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव' (अपनेपन का एहसास : प्रेम का एक सफर) 10 नवंबर को जारी होगी। सोनिया गांधी की यह पुस्तक उनके आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर भी आ गयी हैं और इसके साथ ही श्रीमती गांधी भी इंस्टाग्राम पर आ गयी हैं। सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक की पहली झलक साझा करते हुए कहा कि यह प्रेम, कर्तव्य, बिछड़ने और अपनेपन की तलाश की कहानी है। उन्होंने कहा कि वह इस पुस्तक को सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, नमस्कार, आप सभी के साथ यह पल साझा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह मेरी किताब की पहली झलक है। यह प्यार, कर्तव्य, खोने के दर्द और अपनेपन की तलाश की कहानी है। मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं। साझा की गई रील में सोनिया गांधी काफी खुश नजर आ रही हैं। वह अपनी किताब के बारे में बात करते हुए बताती हैं कि इसमें कई तस्वीरें भी शामिल हैं। रील में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिखाई देती हैं, जो उनको (सोन या गांधी) मिठाई खिलाती नजर आ रही हैं।

पुस्तक में इटली में उनके बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात, विवाह और भारतीय राजनीति में उनके प्रवेश तक के सफर का जिक्र किया गया है। यह पुस्तक उनके निजी जीवन, पारिवारिक रिश्तों और भारत में उनके लंबे राजनीतिक सफर की झलक पेश करेगी। कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सोनिया गांधी के संस्मरण का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। यह पुस्तक 10 नवंबर को जारी होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंडर 14 नेशनल कप  :  कोडाई अकादमी ने यती क्रिकेट अकादमी को हराया अंडर 14 नेशनल कप : कोडाई अकादमी ने यती क्रिकेट अकादमी को हराया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोढ़ाई क्रिकेट अकादमी 21.2 और में 144/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। यती क्रिकेट अकादमी...
रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर बीकानेर हाउस प्रबंधन समिति का बड़ा बयान, कुछ तस्वीरें निर्धारित नीति के अनुरूप नहीं
पुलिस कमिश्नरेट पर प्रदर्शन से कांग्रेस की जमीनी स्थिति का आकलन, भीड़ जुटाने की चुनौती आई सामने
अशोक गहलोत का केंद्र पर रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का लगाया आरोप, बोले- युवा कलाकार की कला का गला घोंटना बेहद निंदनीय
भारतीय मुद्रा बाजार: आरबीआई के कड़े कदमों से संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले रिकवरी जारी
जयपुर में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, चांदी 6,700 और शुद्ध सोना 700 रुपए टूटा 
79 की उम्र में सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई किताब ‘Belonging’ की झलक