H-1B वीजा शुल्क बढ़ोतरी से शेयर बाजार में हलचल : सेंसेक्स 475 अंक लुढ़का, आईटी शेयरों में भारी गिरावट

शेयरों में दो से ढाई प्रतिशत के बीच गिरावट चली

H-1B वीजा शुल्क बढ़ोतरी से शेयर बाजार में हलचल : सेंसेक्स 475 अंक लुढ़का, आईटी शेयरों में भारी गिरावट
अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा के शुल्क में बढ़ोतरी से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बिकवाली हावी रही और आईटी तथा टेक कंपनियों में बड़ी गिरावट देखी गई

मुंबई। अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा के शुल्क में बढ़ोतरी से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बिकवाली हावी रही और आईटी तथा टेक कंपनियों में बड़ी गिरावट देखी गई। इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयरों में दो से ढाई प्रतिशत के बीच गिरावट चल रही थी। 

बीएससी का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 475.16 अंक की गिरावट के साथ 82,151.07 अंक पर खुला। हालांकि बाद में इसकी गिरावट कुछ कम हुई और खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 154.95 अंक (0.15 प्रतिशत) नीचे 82,471.28 अंक पर था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 88.95 अंक की गिरावट में 25,238.10 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 31.30 अंक यानी 0.12 प्रतिशत गिरकर 25,296 अंक पर था। आईटी के अलावा फार्मा, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद सेक्टरों में गिरावट देखी गयी। वहीं, बैंकिंग, ऑटो, धातु और एफएमसीजी सेक्टरों के शेयरों में लिवाली का जोर रहा।

आईटी कंपनियों के अलावा एलएंडटी और एयरटेल भी गिरावट में रहने वाली प्रमुख कंपनियों थे। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट और इंटरनल के शेयरों में तेजी थी। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने 21 सितंबर से एच1बी वीजा के लिए 1,00,000 डॉलर का शुल्क लगा दिया है। हालांकि बाद में यह स्पष्टीकरण दिया गया कि यह शुल्क पुराने बीमाधारकों पर लागू नहीं होगा और सिर्फ नये वीजा के लिए आवेदन करते समय चुकाना पड़ेगा।

Read More टीएमसी का संकट गहराया : कल्याण बनर्जी ने ममता को दिया अल्टीमेटम, बोले- दीदी मुझे चुने या अभिषेक को

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव