अमेरिका में लैंडिंग से पहले विमान में तकनीकी खराबी : एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर झाड़ियों में क्रैश, हादसे में पायलट सहित 10 लोगों की मौत

फ्लेमिंगो एयर कर रही थी विमान का परिचालन

अमेरिका में लैंडिंग से पहले विमान में तकनीकी खराबी : एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर झाड़ियों में क्रैश, हादसे में पायलट सहित 10 लोगों की मौत
बहामास में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ा विमान हादसा हो गया। फ्लेमिंगो एयर का सेसना-402 विमान लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी के बाद झाड़ियों में गिर गया, जिससे 9 यात्रियों और पायलट समेत सभी 10 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने एहतियातन एयरलाइन का ऑपरेटर प्रमाणपत्र अस्थायी रूप से निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।

नासाउ। उत्तर अमेरिका के कैरिबियाई क्षेत्र में मौजूद द्वीपीय देश बहामास में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 9 यात्रियों और एक पायलट समेत 10 लोगों की मौत हो गयी। देश के विमान दुर्घटना जांच प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि यह हल्का विमान राजधानी नासाउ के निकट स्थित लिंडन पिंडलिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सैन एंड्रोस हवाई अड्डे के लिए छोटी दूरी की उड़ान पर था। लैंडिंग से पहले विमान में तकनीकी दिक्कत आने की सूचना मिली और वह झाड़ियों में जा गिरा।

यह दुर्घटना बहामास के 53वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुई। प्रधानमंत्री फिलिप डेविस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, आज उत्सव का दिन था, लेकिन यह शोक के दिन में बदल गया है। डेविस ने प्रारंभ में बताया था कि दुर्घटना में एक व्यक्ति बचा है, लेकिन कुछ घंटे बाद उन्होंने पुष्टि की है कि उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गयी। विमान में सवार लोगों की पहचान, नाम और आयु संबंधी जानकारी अभी जारी नहीं की गयी है। दुर्घटनाग्रस्त सेसना-402 विमान का परिचालन बहामास की विमानन कंपनी फ्लेमिंगो एयर कर रही थी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एहतियाती सुरक्षा उपाय के तहत फ्लेमिंगो एयर के एयर ऑपरेटर प्रमाण पत्र को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई को फ्लेमिंगो एयर के खिलाफ किसी प्रतिकूल अनुपालन कार्रवाई के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को विमानन सुरक्षा से जुड़ी दो घटनाएं हुई थीं। विमानन मंत्री जोबेथ कोलबी-डेविस ने बताया कि एक अन्य विमान को पायलट द्वारा तकनीकी खराबी की सूचना दिये जाने के बाद वापस नासाउ लौटना पड़ा था। विमान के उतरने और यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद उसमें आग लग गयी थी। फ्लेमिंगो एयर ने स्थानीय मीडिया से कहा कि दुर्घटना से संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है और कंपनी जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेगी।   

 

Read More संसद परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, राम मंदिर चढ़ावा और बच्चों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब की मांग

Read More संजय राउत ने शिंदे-भाजपा गठबंधन पर साधा निशाना : प्रशासन में भ्रष्टाचार फैलाने का लगाया आरोप, कहा- मंदिर में हेराफेरी जैसे सनसनीखेज दावों ने खोले टकराव के कई मोर्चे

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन