तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों के नाम लिखा खुला पत्र : लोगों से की विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ आगे आने की अपील, कहा- वोट का अधिकार छीन लेगी भाजपा 

वोटर अधिकार यात्रा में हिस्सा लेने की अपील की है

तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों के नाम लिखा खुला पत्र : लोगों से की विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ आगे आने की अपील, कहा- वोट का अधिकार छीन लेगी भाजपा 

यादव ने इस पत्र में भाजपा पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए लोगों से इसके खिलाफ आगे आने की अपील की है।

पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र की हत्या करने और गरीब-पिछड़ों और दलितों एवं मजदूरों के वोट खाने का आरोप लगाया है और प्रदेश में लोकतंत्र, संविधान और स्वाधीनता को बचाने के लिये लोगों से शुरू हो रही महागठबंधन की बिहार वोटर अधिकार यात्रा में हिस्सा लेने की अपील की है। यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार वासियों के नाम खुला पत्र लिखा है। यादव ने इस पत्र में भाजपा पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए लोगों से इसके खिलाफ आगे आने की अपील की है।

यादव ने पत्र को सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुये कहा कि जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो यह विडंबना ही है कि बिहार अपने वोट के अधिकार की आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने भाजपा पर वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुये कहा कि हमें कमर कस लेने की जरूरत है। ये लोकतंत्र के भाजपाई हत्यारे, बिहार के गऱीबों, पिछड़ों, दलितों, शोषितों, वंचितों और मजदूरों के वोट को खा जाएँगे, उनके अधिकार को छीन लेंगे। 

नेता प्रतिपक्ष ने पूछा कि स्वाधीनता का मतलब क्या यही है कि हम अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहरा दें। हम देशभक्ति के गीत गाकर झूमते रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि हास्यास्पद स्थिति में बिहार के लोगों को इस सत्ता ने लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो हैं, उनका वोट काट दिया गया है। जो मर चुके हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया है। एक झटके में लाखों नाम हटा दिए गए, इंसान मृत बना दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता दिवस पर जो इंसान बिहार की वोटर लिस्ट में मर चुका है, वो अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए कैसा लग रहा होगा। उसकी पीड़ा, उसके दर्द का हम और आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। 

 

Read More राजस्थान पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत समारोह, 317 महिला ले रही कांस्टेबल वतन सेवा की शपथ

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प