परमाणु युद्ध का असर भारत और पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहेगा : बिलावल भुट्टो

थरूर से टक्कर लेने निकले बिलावल ने उगला जहर

परमाणु युद्ध का असर भारत और पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहेगा : बिलावल भुट्टो

आतंकिस्तान बन चुके पाकिस्तान के नेता ने दावा किया, पाकिस्तान आतंकवाद के सबसे बड़े पीड़ितों में शामिल है।

इस्लामाबाद। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया को पाकिस्तान का झूठ बताने निकले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने विश्व समुदाय को परमाणु युद्ध के नाम से डराने की कोशिश की है। भारत के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले बिलावल ने बुधवार को चेतावनी दी कि भारत और पाकिस्तान के बीच अगर परमाणु युद्ध होता है तो इसका विनाशकारी असर पूरे क्षेत्र और उसके बाहर भी होगा। भारत के शशि थरूर समेत कई नेताओं के दुनियाभर में प्रतिनिधिमंडल भेजने के ऐलान के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी बिलावल भुट्टो को दुनिया के प्रमुख देशों के दौरे पर रवाना किया है। अब बिलावल भुट्टो रवाना होने से ठीक पहले परमाणु बम की गीदड़भभकी देने में जुट गए हैं। बिलावल के साथ शेर रहमान और पूर्व विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खर भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। पाकिस्तानी विशेषज्ञों का कहना है कि शशि थरूर के सामने बिलावल भुट्टो की पोल खुल जाएगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उन्हें क्या झूठा दुष्प्रचार भारत के खिलाफ करना है, इसकी ट्रेनिंग दी है। बिलावल ने कहा कि उन्हें विदेश मंत्रालय की ओर से सीजफायर, कश्मीर, आतंकवाद और सिंधु जलसंधि पर हमले के बारे में जानकारी दी गई है। आतंकिस्तान बन चुके पाकिस्तान के नेता ने दावा किया, पाकिस्तान आतंकवाद के सबसे बड़े पीड़ितों में शामिल है।

बिलावल का क्या है प्लान?
बिलावल भुट्टो ने कहा कि हमने देखा है कि कैसे एक आतंकी हमले के बाद दोनों देश परमाणु युद्ध के करीब आ गए थे। उन्होंने कहा कि जब तक कश्मीर, आतंकवाद और पानी का मुद्दा सुलझ नहीं जाता शांति नहीं होगी। पीपीपी नेता ने आरोप लगाया कि भारत पानी को हथियार बना रहा है। उन्होंने कहा कि मैं दुनियाभर के देशों को बताऊंगा कि कैसे भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध का असर इस इलाके से आगे तक होगा। इससे पहले पाकिस्तान की सरकार ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भारत के साथ हालिया सैन्य संघर्ष में भूमिका के लिए उन्हें मंगलवार को पदोन्नत कर फील्ड मार्शल बनाने का फैसला किया था।

इसी के साथ जनरल मुनीर देश के इतिहास में इस पद पर पदोन्नत होने वाले दूसरे शीर्ष सैन्य अधिकारी बन जाएंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुनीर को पदोन्नत करने का फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। जनरल अयूब खान के बाद मुनीर पाकिस्तान में सर्वोच्च सैन्य पद पर पदोन्नत होने वाले पहले जनरल हैं। जनरल खान को 1959 में फील्ड मार्शल का पद दिया गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, पाकिस्तान सरकार ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उच्च रणनीति एवं साहसी नेतृत्व के आधार पर दुश्मन को हराने के लिए जनरल आसिम मुनीर (निशान-ए-इम्तियाज मिलिट्री) को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत करने को मंजूरी दे दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के भाव में सीमित उतार-चढ़ाव। चांदी 3500 रुपए घटकर 2,77,500 रुपए प्रति किलो। शुद्ध सोना...
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 
पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी