सांसदों के लिए बहुमंजिला आवास हैं, सत्य निकेतन जैसे हादसे रोकने को विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए भी बनें हॉस्टल: कांग्रेस

सांसदों की तर्ज पर देशभर के छात्रों के लिए सुरक्षित हॉस्टल निर्माण की मांग

सांसदों के लिए बहुमंजिला आवास हैं, सत्य निकेतन जैसे हादसे रोकने को विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए भी बनें हॉस्टल: कांग्रेस
कांग्रेस और उसके छात्र संगठन एनएसयूआई ने दिल्ली के सत्य निकेतन में जर्जर पीजी इमारत ढहने से हुई छात्रों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, परिजनों को उचित मुआवजा और देशभर के विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए सुरक्षित हॉस्टल बनाने तथा सख्त पीजी कानून लागू करने की मांग की है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से छात्रों की मौत की घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा देशभर के विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए पर्याप्त और सुरक्षित हॉस्टल बनाने की मांग की है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रभारी और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य कन्हैया कुमार तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब सांसदों के लिए बहुमंजिला आवास की व्यवस्था हो सकती है तो देश के विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए भी सुरक्षित हॉस्टल बनाए जाने चाहिए, ताकि सत्य निकेतन जैसे हादसों को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास बड़ी संख्या में छात्र जर्जर निजी पीजी में रहने को मजबूर हैं, जहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता। उन्होंने सवाल किया कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए एक भी हॉस्टल क्यों नहीं बनाया। विश्वविद्यालय की जिन जमीनों को शादी समारोहों के लिए किराये पर दिया जा रहा है, वहां छात्रों के लिए हॉस्टल बनाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सत्य निकेतन में छात्र इमारत गिरने से दबकर मर रहे हैं और दूसरी तरफ देश के गृह मंत्री गोवा में भाजपा कार्यालय का फीता काट रहे हैं। उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और एमसीडी आयुक्त की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह छोटी-छोटी घटनाओं पर ट्वीट करते हैं लेकिन छात्रों की जान जाने की घटना पर उनकी संवेदनशीलता दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि केवल कुछ लोगों को गिरफ्तार या निलंबित कर देने से उन परिवारों को उनके बच्चे वापस नहीं मिल सकते, जिन्होंने उन्हें खोया है।

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की नेताओं ने कहा उन्होंने दिल्ली में किराये और पीजी व्यवस्था को लेकर स्पष्ट कानून बनाने तथा सभी पीजी की जांच कराने की मांग की और कहा कि बिना सुरक्षा मानकों के छात्रों को रहने की जगह देकर उनकी जान से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

Read More सवाई माधोपुर में पांच इंच से ज्यादा बारिश : झालवाड़ में बांधों के गेट खोले, जयपुर में देर रात तक होती रही बारिश

उन्होंने कहा कि हादसे को 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद मलबा पूरी तरह नहीं हटाया जा सका और यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसमें कितने लोग दबे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन राहत एवं बचाव के साथ सच छिपाने का भी काम कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से हादसे की जिम्मेदारी लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि मृत छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जानी चाहिए।

Read More देर रात मोबाइल चलाते हैं बच्चे, मोदी ने कहा- अभिभावकों से बात करें शिक्षक

दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तर और दक्षिण परिसर के आसपास बड़ी संख्या में चल रहे निजी पीजी और हॉस्टल पर उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हें चलाने वालों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण जर्जर इमारतों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई सभी छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने दावा किया कि हादसे के समय मौके पर पर्याप्त पुलिस, मेडिकल टीम और बचाव दल मौजूद नहीं था तथा शुरुआत में केवल एक एंबुलेंस मौजूद थी। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे छात्रों की मदद की।

Read More मायावती ने दिल्ली हादसे, जहरीली शराब से मौतों और बाढ़ की जनहानि पर जताई चिंता, सरकारों से जवाबदेही तय करने की मांग की

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के बहिष्कार संबंधी एक सवाल पर उन्होंने इस बात से इनकार किया और कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है इसलिए एनएसयूआई चुनाव लड़ेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य सचिव से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की शिष्टाचार भेंट, नागरिक-सैन्य समन्वय एवं पूर्व सैनिक कल्याण पर चर्चा मुख्य सचिव से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की शिष्टाचार भेंट, नागरिक-सैन्य समन्वय एवं पूर्व सैनिक कल्याण पर चर्चा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत ने शिष्टाचार भेंट...
जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित, राज्यपाल- विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा दे जिससे विद्यार्थी विवेकवान बने
IOCL पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाकर 8 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी, आरोपी गिरफ्तार
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद करने का किया दावा, तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित; वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ी चिंता
तेलंगाना विधानसभा में बीआरएस विधायकों को रोका, नारे लिखी टी-शर्ट पर विवाद; पुलिस से भिड़े नेता, कई हिरासत में लिए गए
कैग की रिपोर्ट पर वित्त विभाग ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, संबंधित विभागों को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश
Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ेगा मानसून, 12 सितंबर से फिर सक्रियता के आसार