युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन

भारत जल्द बनेगा एआई का वैश्विक केंद्र

युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन
वाराणसी में 'युवा संवाद-2026' कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को वर्ग या पीढ़ी के नाम पर बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घुसपैठियों को भारतीय युवाओं का हक नहीं मिलेगा और भारत जल्द ही एआई का वैश्विक केंद्र बनेगा।

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कहा कि युवाओं को किसी वर्ग या पीढ़ी के नाम पर बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। देश का युवा एकजुट होकर राष्ट्र के विकास में सहभागी बनेगा। महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित 'युवा संवाद-2026' में पहुंचे नवीन ने कहा, युवाओं को बांट क्यों रहे हैं? पहले भी टीनएजर होते थे। ऐसे में उन्हें अल्फा, बीटा, गामा में न बांटा जाए। हमारा देश युवाओं का देश था और आज भी है।

उन्होंने कहा कि विदेश से आए घुसपैठियों को भारत के युवाओं का हक नहीं दिया जाएगा। भारत का युवा देश के विकास के लिए काम कर रहा है। युवाओं को बांटने की राजनीति करने वालों को स्पष्ट संदेश है कि देश का युवा बंटेगा नहीं, बल्कि देश की ताकत बनकर विकास में सहभागी बनेगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की विरासत को युवा भारत आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का वैश्विक केंद्र बनेगा और उत्तर प्रदेश में भी व्यापक बदलाव आया है। कार्यक्रम में भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन
वाराणसी में 'युवा संवाद-2026' कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को वर्ग या पीढ़ी...
कांग्रेस का प्रदर्शन ‘राजनीतिक नौटंकी’, 300-400 लोगों को जुटाने से चुनाव आयोग पर असर नहीं पड़ेगा: मदन राठौड़
पंचायती राज चुनावों में चलाएं व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान, सिंह ने कहा- महिला और प्रथम मतदाताओं को करें विशेष जागरूक
गोवंश मर रहा, भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त : गहलोत
GST परिषद के अनुपालन सुधारों पर जोर, गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म; कानूनी कार्रवाई की सीमा 5 करोड़
पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय
महिला पुलिसकर्मियों से अनुचित व्यवहार का आरोप, भाजपा बोली- राहुल-प्रियंका की ‘मोहब्बत की दुकान’ की खुली कलई