बिहारी वोटरों को जगाने जीप में घूमे तीन युवा नेता : राहुल, तेजस्वी और अखिलेश का एक वाहन में घूमना एनडीए के लिए चुनौती

अभियान वोटरों को जगाने का है

बिहारी वोटरों को जगाने जीप में घूमे तीन युवा नेता : राहुल, तेजस्वी और अखिलेश का एक वाहन में घूमना एनडीए के लिए चुनौती

बिहार में विधानसभा चुनाव की चौसर पर गोटियां फिट होने लगी हैं। वोटर अधिकार यात्रा के बहाने राहुल-तेजस्वी की जोड़ी वाला महागठबंधन सड़क पर है

छपरा। बिहार में विधानसभा चुनाव की चौसर पर गोटियां फिट होने लगी हैं। वोटर अधिकार यात्रा के बहाने राहुल-तेजस्वी की जोड़ी वाला महागठबंधन सड़क पर है। अभियान वोटरों को जगाने का है, लेकिन असल निशाना चुनाव में पैर जमाने का है। पटना से होते हुए यात्रा शनिवार को सारण पहुंची। जीप पर तीन लड़के जुटे। राहुल और तेजस्वी के साथ अखिलेश भी इस यात्रा का हिस्सा बने. यादव जोड़  यादव के मिलन से आरजेडी कार्यकर्तओं का जोश हाई दिखा। इसके साथ ही सीपीआई माले के दिपांकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी यात्रा में शामिल हुए। आखिर सारण में महागठबंधन इतना जोर क्यों लगा रहा है? सारण जिले की दोनों लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में हैं। महाराजगंज से जनार्धन सिंह सिग्रीवाल सांसद बने। लालू के गढ़ सारण में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य पूरी ताकत लगाने के बाद भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी से चुनाव हार गई थीं। 

लालू के लिए यह सीट उनका पहला प्यार रही है। पहला चुनाव उन्होंने इसी सीट से जीता था। विधानसभा चुनाव के लिहाज से सारण का सीन अलग है। दस विधानसभा सीटों में सात महागठबंधन के पास हैं। ऐसे में कुल खेल हवा का रुख मोड़ने का है। एक जमाना था जब सारण में पंजे का निशान लहराता था। फिर लालटेन ऐसी जली कि लालू और आरजेडी को उसने रोशन कर लिया। हवा फिर बदली और कमल खिला। ऐसे में विपक्ष के तीन लड़कों का सारण आना बीजेपी के लिए भी एक इशारा है कि  इस चुनाव में बिहार में जातिवाद फैला कर विपक्ष चुनावी पासा पलटना चाहता है।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी और महागठबंधन के कुछ अन्य नेता एक खुली जीप पर सवार थे और उन्होंने जगह-जगह उत्साही भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। अखिलेश यादव से पहले, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट किया, शनिवार सुबह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सारण में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प