कनाडा में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा: मॉन्ट्रियल के पास विमान आग की लपटों में घिरा, 4 लोगों की मौत

घटना की विस्तृत जांच

कनाडा में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा: मॉन्ट्रियल के पास विमान आग की लपटों में घिरा, 4 लोगों की मौत
कनाडा में मॉन्ट्रियल से 50 किलोमीटर दूर सेंट-ब्रिगिड-डी-इबरविले के पास एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिरने से उसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। क्यूबेक प्रांतीय पुलिस की 'मेजर क्राइम यूनिट' और 'ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड' घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

ओटावा। कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर से 50 किलोमीटर दूर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी क्यूबेक की प्रांतीय पुलिस ने रविवार को बीबीसी को दी। शनिवार दोपहर स्थानीय समय के अनुसार लगभग 14:30 बजे (19:30 बीएसटी) सेंट-ब्रिगिड-डी-इबरविले में इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया, जहां उन्हें विमान आग की लपटों में घिरा मिला और उसमें सवार लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

सार्जेंट ऑड्रे-ऐन बिलोडो ने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है लेकिन ऐसा लग रहा है कि विमान एक निजी हेलीकॉप्टर था। इस दुर्घटना की जांच क्यूबेक की 'मेजर क्राइम यूनिट' कर रही है, जिसमें क्राइम सीन टेक्नीशियन और 'ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ऑफ कनाडा' के जांचकर्ता भी उनकी मदद कर रहे हैं। बिलोडो के अनुसार, दुर्घटना वाली जगह हाईवे 10 से दूर 'रैंग डेस इकोसेस' सड़क के पास है। एक आपातकालीन कॉल में पुलिस को एक ऐसे हेलिकॉप्टर के बारे में सूचना मिली जो मुश्किल में था और जिसके दुर्घटनाग्रस्त होकर उसमें आग लगने की आशंका थी।

सूचना मिलने के एक घंटे बाद, घटनास्थल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया था। पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और सार्जेंट ऑड्रे-ऐनी बिलोड्यू ने कहा कि इस प्रक्रिया में कुछ दिन लग सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर में तड़के LOC पर हलचल : फिर गूंजने लगीं गोलियां, घुसपैठ की कोशिश नाकाम कश्मीर में तड़के LOC पर हलचल : फिर गूंजने लगीं गोलियां, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
कुपवाड़ा में एलओसी पर शनिवार तड़के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। जुमगुंड इलाके में सुबह 3 से 4...
ट्रंप का यू-टर्न! भारत पर 100% टैरिफ का खतरा टला, लेकिन कब तक?
कांग्रेस ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों की सूची जारी की, पढ़े पूरी खबर 
भारतीयों को मारने का 2 साल से बना रहा था खूनी खेल! अमेरिकी हिंदू मंदिर क्यों था निशाने पर?
नियमों में संशोधन, निजी स्कूलों के शिक्षक भी करेंगे जनगणना का कार्य
बार-बार बदल रहा मौसम : घर-घर में लोग बीमार; अस्थमा, एलर्जी और सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी
कोटा में किडनी फेल होने से एक प्रसूता की मौत, दूसरी आईसीयू में