अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं

एआई दुनिया पर कब्ज़ा कर लेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एआई से दुनिया पर कब्जे या मानवता के विनाश के दावों को अफवाह बताया। उन्होंने इसे आर्थिक विकास का सबसे बड़ा इंजन बताया। साथ ही, गूगल द्वारा अमेरिका में जटिल अनुमति प्रक्रिया के कारण फिनलैंड में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर अपनी नाखुशी व्यक्त की।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से मानवता खत्म होने की बातों को अफवाह बताया है। उन्होंने उन दावों को झूठा करार दिया है जिनमें कहा गया है कि एआई दुनिया पर कब्ज़ा कर लेगा और मानवता को खत्म कर देगा। ट्रंप ने सोमवार को 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "एआई का दुनिया पर कब्ज़ा करना, इंसानियत को खत्म करना और ऐसी ही दूसरी बुरी बातें - ये सब एक अफवाह है।"

ट्रंप ने फिनलैंड में एआई अवसंरचना में निवेश करने के गूगल के फैसले पर भी नाखुशी जताई, क्योंकि कंपनी को अमेरिका में अनुमति लेने की प्रक्रिया बहुत मुश्किल लगती है। ट्रंप ने लिखा, "मैं इससे खुश नहीं हूं और चाहता हूं कि वे अपनी सोच बदलें।" गूगल ने गत नौ सितंबर को फिनलैंड में डिजिटल अवसंरचना में कम से कम 13 अरब यूरो का निवेश करने की योजना की घोषणा की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल पर आयोजित होगा मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से की रक्तदान की अपील सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल पर आयोजित होगा मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से की रक्तदान की अपील
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर को सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित। मुख्य चिकित्सा...
कोटा में Gen-Z की नेतृत्व के लिए दस्तक, कई दिग्गजों को दी पटकनी,उम्रदराज प्रत्याशियों को पछाड़ युवा चेहरों ने दर्ज की जीत
Weather Update : राजस्थान में मानसून का असर बरकरार, 17 सितंबर तक कई संभागों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित
पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव