पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने दिए 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश, 321 मतदान केंद्र दूसरी जगह होंगे स्थापित

व्यापक प्रचार किए जाएंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने दिए 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश, 321 मतदान केंद्र दूसरी जगह होंगे स्थापित

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जहां प्रति केंद्र 1200 से अधिक मतदाता हैं। 321 केंद्रों का स्थान भी बदला जाएगा। कुल मतदान केंद्र 85,379 हो जाएंगे। वोटिंग 23 व 29 अप्रैल, गिनती 4 मई को होगी।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सुविधा के लिए 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश दिये हैं। सहायक मतदान केंद्र उन क्षेत्रों में बनाए जाएंगे, जहां मतदाताओं की संख्या प्रति मतदान केंद्र 1200 से अधिक है। इसके अतिरिक्त राज्य में 321 मतदान केंद्रों को मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके पहले निर्धारित स्थानों से दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा। आयोग की ओर से शनिवार को दी गयी जानकारी के अनुसार सहायक मतदान केन्द्रों की स्थापना के साथ ही राज्य में इस बार कुल मतदान केंद्र 85379 हो जाएंगे।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस संबंध में प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिये हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि सहायक मतदान केन्द्रों की स्थापना और स्थानांतरित मतदान केदों के बारे में संबंधित मतदाताओं को घर-घर जाकर अवगत कराया जाना चाहिए। इस संबंध में व्यापक प्रचार किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को कराए जाएंगे। वहीं, मतगणना चार मई को होगी।

 

Read More बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य : तीव्र औद्योगीकरण का लिया फैसला, सम्राट चौधरी ने कहा- रोजगार बढाने के लिए पर्यटन को देंगे प्रोत्साहन

 

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण