पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 6 अक्टूबर को होंगे चुनाव

नौ अक्टूबर को नतीजे घोषित

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 6 अक्टूबर को होंगे चुनाव
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने रेजिनगर सीट से शाखारव सरकार और हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट से हासिरानी रथ को प्रत्याशी बनाया है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की रेजिनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए शाखारव सरकार और हासिरानी रथ के नाम पर सहमति प्रदान की है। 

पार्टी ने सरकार को रेजिनगर से और रथ को नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों सीटों पर छह अक्टूबर को मतदान होगा और नौ अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल पर आयोजित होगा मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से की रक्तदान की अपील सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल पर आयोजित होगा मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से की रक्तदान की अपील
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर को सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित। मुख्य चिकित्सा...
कोटा में Gen-Z की नेतृत्व के लिए दस्तक, कई दिग्गजों को दी पटकनी,उम्रदराज प्रत्याशियों को पछाड़ युवा चेहरों ने दर्ज की जीत
Weather Update : राजस्थान में मानसून का असर बरकरार, 17 सितंबर तक कई संभागों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित
पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव