महंगाई का ऐसा विस्फोट! 11.39% पर पहुंची थोक दर, कच्चे तेल-गैस ने चौंकाया

नई सीरीज में पहली बार दहाई अंक में आई

महंगाई का ऐसा विस्फोट! 11.39% पर पहुंची थोक दर, कच्चे तेल-गैस ने चौंकाया
देश में थोक महंगाई ने सितंबर में बड़ा उछाल दर्ज किया। नई सीरीज में पहली बार दर 11.39% के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतें 57.32% तक उछलीं। ईंधन-बिजली में महंगाई 25.85% रही, जबकि विनिर्मित उत्पाद भी 9.76% महंगे हुए।

नई दिल्ली। विनिर्मित वस्तुओं, ईंधन और खाद्य पदार्थों के थोक दाम तेजी से बढ़ने के कारण गत सितंबर में थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की दर 11.39% के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।  साल 2022-23 आधार वर्ष की नई सीरीज में थोक महंगाई पहली बार दहाई अंक में पहुंची है। इससे पहले अगस्त 2026 में यह 9.92% और सितंबर 2025 में शून्य से 0.2% नीचे थी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सितंबर में खाद्य थोक महंगाई 8.66% पर रही। प्राथमिक वस्तुओं के वर्ग में महंगाई दर 8.67%, ईंधन एवं बिजली वर्ग में 25.85% और विनिर्मित उत्पादों के वर्ग में 9.76% रही। प्राथमिक वस्तुओं के वर्ग में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 8.14%, गैर-खाद्य उत्पादों की 10.28% और खनिजों की 9.51% दर्ज की गई।

कच्चे तेल और गैस की कीमतों में सबसे तेज उछाल

इेंधन एवं बिजली वर्ग में एक साल पहले की तुलना में कच्चा तेल एवं प्राकृतिक गैस की कीमतों में सबसे तेज उछाल दर्ज की गई। महंगाई दर 57.32% रही। खनिज तेलों की महंगाई दर 40% और कोयला तथा लिग्नाइट की 9.31% पर रही। वहीं, बिजली की कीमत में 0.43% की गिरावट देखी गई। विनिर्मित उत्पादों में साल-दर-साल आधार पर सामान्य धातु उत्पाद 16.96%, रसायन एवं रासायनिक उत्पाद 16.74%, कपड़े 13.85%, रबर एवं प्लास्टिक के उत्पाद 13.47%, तंबाकू उत्पाद 12.90% और बिजली के उपकरण 11.93% महंगे हुए हैं।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

अफसर बदले, बीट सूचना बोर्ड नहीं : डेढ़ साल से पुराने नंबरों के भरोसे शहर की पुलिसिंग अफसर बदले, बीट सूचना बोर्ड नहीं : डेढ़ साल से पुराने नंबरों के भरोसे शहर की पुलिसिंग
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में सीआई, एसआई और एएसआई सहित कई पुलिसकर्मियों के तबादले हो चुके हैं, लेकिन कई इलाकों में...
प्रदर्शन में शामिल हुए इमरान खान, अब भारत छोड़ने का नोटिस!
अफगानिस्तान में मचा कोहराम : बस और ट्रक की भिड़ंत में 15 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बनी वजह
होप के ‘शतक’ व पॉल के ‘पंजे’ से वेस्ट इंडीज ने हासिल की बराबरी, भारत 24 रन से हारा
राम बारात मार्ग पर महापौर ने खुद थामी झाड़ू, कचरा गाड़ी भी चलाई
13 देशों के पर्यटकों का गांधी नगर स्टेशन पर स्वागत, आमेर महल और जंतर-मंतर के ऐतिहासिक वैभव से होंगे रूबरू
इंसान नहीं, रोबोट ने लड़की को छेड़ा, फिर पुलिस ने क्या किया?