क्या जम्मू-कश्मीर में होगा खेला! नेकां के असंतुष्ट विधायकों ने की फारूक और उमर से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

असंतुष्ट गुट की मांगों और गिले-शिकवों पर मंथन

क्या जम्मू-कश्मीर में होगा खेला! नेकां के असंतुष्ट विधायकों ने की फारूक और उमर से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों में असंतोष गहरा गया है। बागी रुख के बीच पार्टी के कई असंतुष्ट विधायक मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मिलने श्रीनगर पहुंचे। नेतृत्व नाराज विधायकों की शिकायतों का समाधान तलाशने और सरकार में संकट टालने की कोशिश कर रहा है।

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के कई विधायक पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष के बीच शुक्रवार को यहां स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे। बैठक जल्द शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करने से पहले अधिकांश विधायकों ने बैठक के एजेंडे और उन मुद्दों पर टिप्पणी करने से परहेज किया, जिन्हें वे नेतृत्व के सामने उठाना चाहते हैं। हालांकि, गुरेज से नेकां विधायक नजीर अहमद खान ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला उनके नेता हैं और वे उनके सामने अपनी चिंताएं रखेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नेकां अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वे असंतुष्ट विधायकों की शिकायतें और मांगें सुनेंगे तथा उनकी समस्याओं के समाधान निकालने पर विचार करेंगे। यह बैठक हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सत्तारूढ़ पार्टी में खुले विद्रोह जैसी स्थिति पैदा होने के बाद हो रही है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पार्टी के कई विधायकों में पक्षपात के आरोपों और नाराजगी ने जोर पकड़ लिया है। इन घटनाक्रमों से नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व पर पार्टी के भीतर असंतोष को नियंत्रित करने और नाराज विधायकों की चिंताओं का समाधान करने का दबाव बढ़ गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भूमि विकास बैंकों की वसूली में ढिलाई, भीलवाड़ा-अजमेर-केकड़ी सबसे पीछे  भूमि विकास बैंकों की वसूली में ढिलाई, भीलवाड़ा-अजमेर-केकड़ी सबसे पीछे 
सहकारी भूमि विकास बैंकों में कर्ज वसूली की खराब स्थिति पर सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने नाराजगी जताई है।...
अग्निपथ पर फिर गरमाई सियासत, युवा कांग्रेस बोली- छह साल की सेवा नहीं, पूरी योजना वापस लो
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील 
जेडीए की दो नई आवासीय योजनाएं जल्द होंगी लॉन्च, भोजपुर और मानपुरा टीलावाला में मिलेंगे भूखंड
क्या जम्मू-कश्मीर में होगा खेला! नेकां के असंतुष्ट विधायकों ने की फारूक और उमर से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
रूस-यूक्रेन जंग पर दांव, ट्रंप के शांति समझौते में पूरा यूरोप होगा शामिल?
दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर