पति पत्नी और वो के सीक्वल में काम करेंगे कार्तिक आर्यन!

पति पत्नी और वो के सीक्वल में काम करेंगे कार्तिक आर्यन!

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी सुपरहिट फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी सुपरहिट फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडननेकर और अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। चर्चा है कि कार्तिक ने फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल के लिए हामी भर दी है। सीक्वल की स्क्रिप्ट पहले ही फाइनल हो चुकी है।

कहा जा रहा है कि कार्तिक को पति पत्नी और वो 2 की पटकथा बहुत पसंद आई है। पति पत्नी और वो के सीक्वल का निर्माण भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा करेंगे। वहीं, इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत  Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 
राजस्थान में तापमान बढ़ने के बाद भी माउंट आबू सहित कुछ इलाकों में ठंड जारी है। गुरुवार सुबह सीकर व...
100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी
बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 
एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला
बिना भेदभाव के जन कल्याण की योजनाएं चलाना भारत के मजबूत लोकतंत्र का आधार : पीएम मोदी
दिल्ली में सर्दी का सितम : न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दृश्यता 50 मीटर से कम
'अगली सूचना तक इजरायल की यात्रा से बचें', ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दी यात्रा नहीं करने की हिदायत