आमेर में ‘तमाशा गोपीचंद भर्तृहरि’ का सफल मंचन, 250 वर्ष पुरानी परंपरा रही आकर्षण का केंद्र

विरासत का रंग: आमेर में गूंजा 'तमाशा गोपीचंद भर्तृहरि'

आमेर में ‘तमाशा गोपीचंद भर्तृहरि’ का सफल मंचन, 250 वर्ष पुरानी परंपरा रही आकर्षण का केंद्र

जयपुर के आमेर स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में 250 साल पुरानी लोकनाट्य परंपरा ‘तमाशा’ का शानदार मंचन हुआ। कलाकार दिलीप भट्ट और उनकी टीम ने स्व. बंशीधर भट्ट रचित 'गोपीचंद भर्तृहरि' की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चैत्र अमावस्या पर आयोजित यह उत्सव राजस्थान की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

जयपुर। आमेर स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पारंपरिक लोकनाट्य ‘तमाशा गोपीचंद भर्तृहरि’ का सफल मंचन संपन्न हुआ। तमाशा साधक दिलीप भट्ट ने स्व. बंशीधर भट्ट रचित प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्था प्रवक्ता सचिन भट्ट के अनुसार, 250 वर्ष पुरानी यह परंपरा आज भी जीवंत है और हर वर्ष चैत्र अमावस्या पर आयोजित की जाती है।

मंचन में दिलीप भट्ट, गोपेश भट्ट, ईश्वर दत्त माथुर सहित अन्य कलाकारों ने भाग लिया, जबकि तबले पर शैलेन्द्र शर्मा, हारमोनियम पर शेर खान और सारंगी पर मनोहर टांक ने संगत दी। कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,