कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' टीजर रिलीज, फिल्म में कार्तिक के साथ श्रीलीला नजर आ आएंगी 

कार्तिक आर्यन एक अलग ही लुक में दिखे

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' टीजर रिलीज, फिल्म में कार्तिक के साथ श्रीलीला नजर आ आएंगी 

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'आशिकी 3' का टीजर रिलीज हो गया है

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'आशिकी 3' का टीजर रिलीज हो गया है। वर्ष 1990 में महेश भट्ट ने राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को लेकर सुपरहिट फिल्म आशिकी बनाई। वर्ष 2013 में महेश भट्ट ने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को लेकर आशिकी 2 बनाई। आशिकी 2 भी सुपरहिट साबित हुई। अब आशिकी 3 बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं।

फिल्म 'आशिकी 3' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को उत्साहित कर दिया है। टीजर में कार्तिक के साथ श्रीलीला नजर आ रही है। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म का हिस्सा तृप्ति डिमरी होंगी। हालांकि टीजर से पता चल रहा है कि आशिकी 3 में श्रीलीला होगी।

फिल्म 'आशिकी 3' के टीजर में कार्तिक आर्यन एक अलग ही लुक में दिख रहे हैं। वह एक रॉकस्टार के रूप में दिखे हैं। उनके बाल लंबे है और घनी दाढ़ी है। स्टेज पर वह मुंह में सिगरेट, हाथ में गिटार लिए 'तू मेरी जिंदगी है सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। उनकी आंखों में दर्द साफ झलक रहा है। गाने के दौरान उसे श्रीलीला की याद आती है, जिसके साथ रोमांटिक पल बिताते नजर आते हैं।कार्तिक ने सोशल मीडिया पर  टीजर को  कैप्शन में लिखा, इस दीवाली।

Post Comment

Comment List

Latest News

70 करोड़ की ठगी के नेटवर्क का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 70 करोड़ की ठगी के नेटवर्क का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
कोटा ग्रामीण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई क ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत ऑनलाइन ठगी के अंतरराज्यीय...
कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी
6.22 करोड़ की ठगी : चार साल से फरार ठग गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
फिर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति : यूरोपीय कारों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्यूबा पर लगाए नए प्रतिबंध
कोटा का युवक अटलांटिक महासागर में गिरकर लापता, आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी
दिल्ली बना ग्लोबल ऑन्कोलॉजी विलेज : नई तकनीकों और नेक्स्ट-जेनरेशन कैंसर केयर पर फोकस, उपचार अब दवाओं तक सीमित नहीं
ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना