नेचुरल स्टार नानी की फिल्म हिट: द थर्ड केस का ट्रेलर रिलीज, एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएगें नानी

ट्रेलर एक तेज, थ्रिल से भरपूर माहौल सेट करता है

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म हिट: द थर्ड केस का ट्रेलर रिलीज, एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएगें नानी

कहानी शुरू होती है नौ महीने की बच्ची के अपहरण से, परेशान मां से जानकारी मिलने के बाद अर्जुन इस केस की कमान संभालता है और एक कड़वी सच्चाई से भरी अपराधी दुनिया में प्रवेश कर जाता है।

मुंबई। नेचुरल स्टार नानी की आने वाली फिल्म हिट: द थर्ड केस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सैलेश कोलानू के निर्देशन में बनी फिल्म हिट: द थर्ड केस के ट्रेलर में नानी खूब एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म हिट: द थर्ड केस में नानी एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिसका नाम अर्जुन सरकार है। शुरुआत से ही ट्रेलर एक तेज, थ्रिल से भरपूर माहौल सेट करता है, जहां नानी का किरदार अर्जुन सरकार सामने आता है। उसका एक ही उसूल है, एक अपराधी की दो ही मंजिलें होती हैं। एक 10 फुट की जेल या 6 फुट की कब्र।

कहानी शुरू होती है नौ महीने की बच्ची के अपहरण से, परेशान मां से जानकारी मिलने के बाद अर्जुन इस केस की कमान संभालता है और एक कड़वी सच्चाई से भरी अपराधी दुनिया में प्रवेश कर जाता है। न्याय की राह पर वो किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इस फिल्म में नानी के साथ निधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस साल एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण वॉल पोस्टर सिनेमा और यूनिनस प्रोडक्शंस ने किया है। एडवाइज मूवीज की ओर से हिंदी रिलीज को आदित्य भाटिया प्रस्तुत कर रहे हैं, और जय विराट्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा हिंदी वितरण किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी के असर : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना यथावत  वायदा बाजार की तेजी के असर : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना यथावत 
वायदा बाजार की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी दो हजार रुपए की छलांग लगाकर...
स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला