गुलाबी शहर में गुलाबी सूट पहनकर पहुंचीं यामी गौतम, बोलीं...‘नई नवेली’ डरावनी नहीं, पूरे परिवार की फिल्म

पोस्टर बना चर्चा का विषय

गुलाबी शहर में गुलाबी सूट पहनकर पहुंचीं यामी गौतम, बोलीं...‘नई नवेली’ डरावनी नहीं, पूरे परिवार की फिल्म
अभिनेत्री यामी गौतम अपनी नई पारिवारिक फिल्म 'नई नवेली' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं। राजमंदिर सिनेमा में दर्शकों से संवाद करते हुए उन्होंने पिंक सिटी से अपना गहरा जुड़ाव साझा किया। दशहरे पर रिलीज हो रही इस फिल्म का अनोखा पोस्टर और यामी का गुलाबी परिधान प्रशंसकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

जयपुर। अभिनेत्री यामी गौतम अपनी नई फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन के लिए गुरुवार को गुलाबी नगरी पहुंचीं। वे शाम को एयरपोर्ट पर उतरीं और शाम को राजमंदिर सिनेमा में दर्शकों से रूबरू हुईं। फिल्म दशहरे के मौके पर शुक्रवार को रिलीज होगी। यामी ने जयपुर से अपना पुराना जुड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि इस शहर की तारीफ में दो नहीं, दो सौ शब्द भी कम पड़ जाएंगे। गुलाबी नगरी आने की वजह से ही उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहना। फिल्म के बारे में यामी ने कहा कि ट्रेलर देखकर लोगों को लगेगा कि यह डरावनी और हंसी वाली फिल्म है, लेकिन यह पूरी तरह पारिवारिक है। इसमें बच्चों से लेकर घर के बुजुर्गों तक, सभी के लिए कुछ न कुछ है।  

पोस्टर बना चर्चा का विषय

फिल्म का पोस्टर पहले से चर्चा में है। इसमें यामी लाल साड़ी पहने कुर्सी पर बैठी हैं। उनके हाथ में चाय की प्याली है और पैर भूत जैसे दिखने वाले एक आदमी पर टिका है। पीछे रावण दहन होता दिख रहा है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत से जोड़कर देखा जा रहा है।   फिक्की फ्लो के मंच पर भी पहुंचीं यामी: फोटो पेज-5 पर 4255 (1) कैप्शन: फिक् की फ्लो के कार्यक्रम में शामिल हुई। जयपुर दौरे के दौरान यामी गौतम फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की ओर से आयोजित एक सत्र में भी शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों से संवाद किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी...
'लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से गुजरता है, अराजकता से नहीं’, विपक्ष पर बरसे नितिन नवीन
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, नशे और दादागिरी को लेकर भगवंत मान से मांगा जवाब
पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना