खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही 10 हजार बोतल जब्त

हाई ब्लड प्रेशर और पेट की बीमारियां होने का खतरा

खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही 10 हजार बोतल जब्त
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने रविवार को  शहर के गोदामों और दुकानों पर छापेमारी कर एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही कैफिनेटेड बेवरेज की 10 हजार 434 बोतलें जब्त। कंपनियों द्वारा कैफीनयुक्त पेयों को एनर्जी ड्रिंक के रूप में बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी।

अजमेर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने रविवार को  शहर के गोदामों और दुकानों पर छापेमारी कर एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही कैफिनेटेड बेवरेज की 10 हजार 434 बोतलें जब्त की हैं। कंपनियों द्वारा कैफीनयुक्त पेयों को एनर्जी ड्रिंक के रूप में बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी है। सीएमएचओ डॉ. ज्योत्सना रंगा के अनुसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विशेष टीम ने सबसे बड़ी कार्रवाई मैसर्स मायाज एंटरप्राइजेज के सेंदिरिया स्थित गोदाम पर की। वहां से भारी मात्रा में स्टॉक बरामद करते हुए विभिन्न पैक साइज की 9 हजार 882 बोतलें जब्त की गईं और कैंपा कैफिनेटेड बेवरेज के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए।

इसके बाद टीम ने सिविल लाइंस स्थित मैसर्स बजरंग टेलीकॉम पर छापा मारा, जहां से प्रिडेटर एनर्जी और मॉन्स्टर एनर्जी अल्ट्रा के नमूने लिए गए और 552 बोतलें जब्त की गईं। विभाग ने इन सभी नमूनों को तुरंत जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया है। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के वरिष्ठ गेस्ट्रोएनटरोलॉजिस्ट डॉ.एमपी शर्मा के अनुसार लगातार इसका सेवन करने से युवाओं और बच्चों में इसका गंभीर एडिक्शन (लत) हो जाता है। इसका अत्यधिक उपयोग करने से दिल की धड़कन तेज होना, अनिद्रा (नींद न आना), मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन, हाई ब्लड प्रेशर और पेट की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।   

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए  सबसे लड़ी हूं महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
बोली: गिव-अप कभी न करें, समान सोच व अवसर मिले तो नजीर बनती है नारी।
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ
इस्लामाबाद में भीषण हादसा: अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग में 15 नवजातों की मौत; एक सुरक्षित
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी