भाजपा नेता के भाई की मौत मामला : मृतक के परिजनों ने लगाया साजिश के तहत हत्या का आरोप, मोर्चरी के बाहर धरना

शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

भाजपा नेता के भाई की मौत मामला : मृतक के परिजनों ने लगाया साजिश के तहत हत्या का आरोप, मोर्चरी के बाहर धरना
नागौर के पीह ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरचन्द जाजड़ा के भाई देवकरण जाजड़ा की संदिग्ध मौत मामले में परिजन को उसकी साजिश के तहत हत्या करने का अंदेशा। मामले में उचित जांच करने व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण रात से ही अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर बड़ी संख्या में धरने पर बैठे रहे।

अजमेर। नागौर के पीह ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरचन्द जाजड़ा के भाई देवकरण जाजड़ा की रविवार को संदिग्ध मौत मामले में परिजन को उसकी साजिश के तहत हत्या करने का अंदेशा है। मामले में उचित जांच करने व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण रात से ही अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर बड़ी संख्या में धरने पर बैठे रहे। उन्होंने सोमवार सुबह मांग पूरी होने के बाद ही शव उठाने की बात कह दी। इस पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा सुबह से दोपहर तक 4-5 घंटे तक कई दौर की समझाइश के बाद पुलिस व परिजन में सहमति बन गई। उसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों की ओर से बार-बार की गई समझाइश से परिजन सहमत हो गए। इस पर मृतक के भाई अमरचन्द जाजड़ा ने भाई देवकरण के साथ घूमने वाले उसके साथियों व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या करने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रातभर से अभी तक मामले में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने सहमति बनने पर मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। 

परिजन ने शव लेने से किया मना 
परिजन का कहना था कि रविवार दोपहर 2.30 बजे देवकरण को गेगल क्षेत्र से अस्पताल लेकर आने व उसे चिकित्सक की ओर से उसकी मौत हो जाने के संबंध में जानकारी मिली थी। उसके बाद से ही वे अस्पताल में बैठे हैं। सोशल मीडिया पर उसके संबंध में वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस नशे का ओवरडोज होना बता रही है तो बताए कि मृतक ने  कौनसा नशा किया। किस व्यक्ति ने उन्हें यह नशा कराया। वह भी ऐसा जानलेवा नशा कहां से लाया? सुबह 11 बजे उनकी छोटे भाई अमरचन्द जाजड़ा से बात हुई तब तक वह सही थे। तब से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक उनके साथ में कौन-कौन व्यक्ति था और नशा किसने कहां पर दिया। 

चार लोगों को डिटेन कर पूछताछ 
पुलिस ने मृतक के साथ घूमने वाले उसके चार साथियों को भी पूछताछ के लिए डिटेन किया है। जिनसे गेगल थाना पुलिस थाने में गहनता से पूछताछ कर रही है। हालांकि मामले में रात तक गेगल थाना पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं दर्शाई थी। एसआईटी का गठन कर दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम