विभिन्न सम्मेलनों में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष : प्रेसवार्ता में कहा- पीएम मोदी देंगे विकास कार्यों की सौगात

अब तक एक लाख युवाओं को रोजगार

विभिन्न सम्मेलनों में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष : प्रेसवार्ता में कहा- पीएम मोदी देंगे विकास कार्यों की सौगात

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वह यहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वह यहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले कई बार राजस्थान आ चुके हैं और हर बार उन्होंने राजस्थान को विकास कार्यों की सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार के कारण ही रामजल सेतु लिंक परियोजना धरातल पर उतर सकी। जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार को बचाने में ही उलझे रहे। इसका नतीजा यह रहा कि राजस्थान में कोई निवेश नहीं हुआ।

अब डबल इंजन की सरकार है और पिछले 2 साल में 35 लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, अब तक एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। पीएम मोदी कायड़ विश्राम स्थल की सभा में ही युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। राठौड़ ने कहा कि वह पुष्कर में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने पीएम की 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में होने वाली जनसभा के आमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया। इसमें जनसभा का समय सुबह 8.30 बजे लिखा है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ