केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : पहले चरण की loc सबमिशन प्रक्रिया की कल अंतिम तिथि, तीन चरणों में होगी सबमिशन की प्रक्रिया

बोर्ड इस साल दसवीं की दो बोर्ड परीक्षा आयोजित कर रहा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : पहले चरण की loc सबमिशन प्रक्रिया की कल अंतिम तिथि, तीन चरणों में होगी सबमिशन की प्रक्रिया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट ऑफ केंडिडेट यानि एलओसी प्रस्तुत करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के पहले चरण की मंगलवार को अंतिम तिथि। एलओसी सबमिशन की प्रक्रिया इस बार तीन चरणों में।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट ऑफ केंडिडेट यानि एलओसी प्रस्तुत करने (सबमिशन) की ऑनलाइन प्रक्रिया के पहले चरण की मंगलवार को अंतिम तिथि है। एलओसी सबमिशन की प्रक्रिया इस बार तीन चरणों में होगी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार स्कूल प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक के माध्यम से एलओसी सबमिट कर सकते हैं।

बोर्ड ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समयावधि में एलओसी सबमिट करें और यह ध्यान रखा जाए कि इसमें विद्यार्थियों का सभी विवरण सही हो। उल्लेखनीय है कि एलओसी सबमिशन के प्रथम चरण के लिए परीक्षा के शुल्क का भुगतान 10वीं का परिणाम घोषित होने के अगले दिन से 5 दिन तक किया जा सकेगा। ज्ञात रहे की बोर्ड इस साल दसवीं की दो बोर्ड परीक्षा आयोजित कर रहा है। दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में में प्रस्तावित है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सिरफिरा प्रेमी शराब के नशे में जियो के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह...
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा