प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : पुष्कर सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, अंत तक नहीं छोड़ा एक-दूजे का हाथ

युवती इससे पहले भी एक माह पूर्व में घर से लापता

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : पुष्कर सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, अंत तक नहीं छोड़ा एक-दूजे का हाथ
दोनों ने मरने के बाद भी एक दूजे का हाथ नहीं छोड़ा। दोनों के शव हाथ पकड़े हुए सरोवर के गुर्जर घाट पर तैरते मिले। इस घटना से तीर्थ नगरी पुष्कर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस एवं पुलिस मित्रों की मदद से दोनों शवों को सरोवर से बाहर निकलवाया।

अजमेर। ये इश्क नहीं आसां इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है...यह शेर शुक्रवार को पुष्कर सरोवर में मृत मिले युवक-युवती पर भी सटीक बैठता है। दोनों ने मरने के बाद भी एक दूजे का हाथ नहीं छोड़ा। दोनों के शव हाथ पकड़े हुए सरोवर के गुर्जर घाट पर तैरते मिले। इस घटना से तीर्थ नगरी पुष्कर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस एवं पुलिस मित्रों की मदद से दोनों शवों को सरोवर से बाहर निकलवाया। सीआई विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। शवों की तलाशी के दौरान युवती के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान शीशाखान पीर रोड निवासी मोनिका (26) पुत्री खेमचंद के रूप में हुई। युवक की पहचान ट्राम्बे स्टेशन निवासी राजकुमार उर्फ राज पवार (25) पुत्र कमल पवार के रूप में हुई।

तीन दिन से थी तलाश 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों युवक-युवती पिछले करीब तीन दिन से अपने घरों से लापता थे। परिजनों ने उनकी तलाश भी की थी लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि युवती इससे पहले भी एक माह पूर्व में घर से लापता हो गई थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप